23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

महोबा : एक लाख के इनामी निलंबित भगोड़ा आईपीएस मणिलाल पर एक और मुकदमा दर्ज …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

महोबा। महोबा क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत व भ्रष्टाचार के मामले में फरार एक लाख के इनामी निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार के खिलाफ एक और मामला महोबा की शहर कोतवाली में दर्ज हुआ है। सीओ कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह ने उनके खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना के तहत आईपीसी की धारा 174 (ए) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।


कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में पाटीदार को पुलिस 10 माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पाटीदार पर एक लाख रुपये इनाम है और उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। क्रशर कारोबारी की मौत के मामले में फरार चल रहे पाटीदार के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की का नोटिस 21 जून को जारी किया था।


यह नोटिस पुलिस ने उनके राजस्थान प्रांत के जिला डूंगरपुर के सगवाड़ा सरौदा गांव स्थित आवासों पर चस्पा करा दिया था। इसके बावजूद मणिलाल न तो कोर्ट में हाजिर हुए और न ही खुद को पुलिस के हवाले किया। सीओ कुलपहाड़ ने शहर कोतवाली में निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मामला दर्ज कराया है।


अब जल्द ही विवेचक कोर्ट में कुर्की की कार्रवाई के लिए अर्जी देेंगे। मामले की विवेचना एसआई उपेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है। सीओ ने बताया कि धारा 82 सीआरपीसी के तहत गैरहाजिर  होने और न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर मामला दर्ज कराया गया है। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। आठ सितंबर को उनके गले में गोली लग गई थी और 13 सितंबर को कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले की जांच एसआईटी ने की थी।


मृतक कारोबारी के भाई रविकांत त्रिपाठी ने तत्कालीन एसपी पाटीदार, तत्कालीन थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला, व्यापारी सुरेश सोनी व ब्रह्मदत्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था। बाद में सिपाही अरुण यादव को भी मामले में अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष, बर्खास्त सिपाही व दोनों व्यापारी लखनऊ जेल में निरुद्ध हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अमित ने ‘अफसरों’ की ‘कसी’ नकेल: ‘ढीली चाल’ पर ‘फूटा गुस्सा’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मेडिकल माफिया बेनकाब: बांदा से छत्तीसगढ़ तक फैला नशे का जाल, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

फिर शुरू करें साक्षर प्रधान गांव की शान अभियान: डीएम

बीएसए नें खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले क्षेत्र: मिल रहीं थी शिकायतें

देश में मशहूर बुंदेलखंड की लठ मार “दीवाली” की मच गई धूम: वीर रस का अद्भुत प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

जनसुनवाई में ‘सिस्टम बेनकाब’: महिला आयोग ने ‘अफसरों’ को लगाई फटकार’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़