24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा पर प्रदीप जैन का 'आक्रामक' वॉर: लोकतंत्र बचाने अब 'सड़क से संसद' तक 'संघर्ष'
उत्तर प्रदेश

भाजपा पर प्रदीप जैन का ‘आक्रामक’ वॉर: लोकतंत्र बचाने अब ‘सड़क से संसद’ तक ‘संघर्ष’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने “भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा” खोलते हुए साफ शब्दों में “ऐलान” किया है कि “देश में लोकतंत्र” को बचाने के लिए अब “आर-पार” की लड़ाई जरूरी हो गई है। कहा कि “मौजूदा सरकार तानाशाही” के रास्ते पर चल पड़ी है और “अगर जनता अब भी नहीं जागी तो संविधान सिर्फ किताबों में सिमट” कर रह जाएगा।

भाजपा पर प्रदीप जैन का 'आक्रामक' वॉर: लोकतंत्र बचाने अब 'सड़क से संसद' तक 'संघर्ष'

मीडिया से मुखातिब प्रदीप जैन ने कांग्रेस की 100 दिन की कार्ययोजना को “राजनीतिक युद्धघोष” की तरह पेश करते हुए कहा कि यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने का संकल्प पत्र है। प्रदीप जैन ने तीखे शब्दों में कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब आंबेडकर के संविधान को कमजोर करने में लगी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी मनरेगा योजना को बदलकर गरीब मजदूरों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है। कांग्रेस सरकार ने कानून बनाकर 100 दिन का गारंटीकृत रोजगार दिया था, जबकि आज उसी योजना को खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

भाजपा पर प्रदीप जैन का 'आक्रामक' वॉर: लोकतंत्र बचाने अब 'सड़क से संसद' तक 'संघर्ष'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एसआईआर को लेकर नसनीखेज आरोप लगाया, कहा कि “प्रदेश की हर विधानसभा से 50 हजार से ज्यादा वोटरों के नाम सूची से काटे जा रहे हैं। यह सीधा-सीधा लोकतंत्र की हत्या है।” उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आदेश देते हुए कहा कि हर बूथ, हर गांव और हर गली में जाकर यह जांच की जाए कि वोट क्यों काटा गया और फॉर्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाने की लड़ाई लड़ी जाए। प्रदीप जैन आदित्य ने 2026 के ग्राम पंचायत और एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ा सियासी ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस किसी के सहारे नहीं, अपने दम पर मैदान में उतरेगी। टिकट उन्हीं को मिलेगा जिनकी छवि ईमानदार, बेदाग और जनसंघर्षों से जुड़ी होगी। उन्होंने यह भी एलान किया कि जल्द ही रमाबाई मैदान में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली होगी, जिसमें लाखों कार्यकर्ता सरकार को जवाब देंगे।

भाजपा पर प्रदीप जैन का 'आक्रामक' वॉर: लोकतंत्र बचाने अब 'सड़क से संसद' तक 'संघर्ष'

इस मौके पर प्रियंका गांधी सांसद का जन्मदिन भी मनाया गया, लेकिन जश्न से ज्यादा माहौल संघर्ष और संकल्प का रहा। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ बयान नहीं देगी, बल्कि जमीन पर लड़ाई लड़ेगी। कार्यक्रम में चित्रकूट जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, महोबा जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत: भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

राजनीति : लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा ने बनाई नई रणनीति, सेक्टर पदाधिकारी सीधे मायावती को करेंगे रिपोर्ट

महंगाई की मार : 80 रुपये किलो टमाटर, आलू-प्याज भी महंगा

City News Uttar Pradesh

हत्या में फरार कपड़ा व्यवसायी पिता पुत्र पर पुलिस बीस -बीस हजार का किया इनाम घोषित

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी केंद्र केंद्र बन गये शराबी और जुआरियों के अड्डे: चिंगारी संगठन नें दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

Banda- दहशत: किराना व्यापारी के पुत्र का अपहरण,छह लाख की मांगी फिरौती…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़