25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : मछली पालन “पिंजरा विधि” ने बढ़ाई बुंदेलियों की कमाई ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । बुंदेलखंड के जिलों में इन दिनों मछली पालन का उद्योग तेजी से फल-फूल रहा है। तीन जिलों में डेढ़ सौ से अधिक केज में मछली पाली जा रही है। इससे एक कांटे वाली पंगेशियस मछली की लोगों के बीच मांग बढ़ी है।


बुंदेलखंड में मछली पालन का काम दिनोंदिन बढ़ रहा है। पहले तालाबों में मछली पालन होता रहा है। लेकिन अब बांधो में केज(पिंजरा) बनाकर यह काम किया जा रहा है। सात में से तीन जिलों में बांधो में केज पर मछली पल रही हैं। यूं तो केज से मछली पालन पिछले करीब पांच सालों से हो रहा है। लेकिन जब से बांधो में मछली पालन होने लगा तो उत्पादन व आमदनी में भी इजाफा हुआ है।

विभागीय जानकारी के मुताबिक एक साल में करीब साढ़े चार करोड़ की लागत की मछली पैदा हो रही है। साल 2013-14 में केज की शुरूआत झांसी के बढ़वार से हुई थी। उसमें 56 केज बनाकर मछली पाली गयी थी। दो साल पहले अब बांधो में मछली पाली जा रही है।

झांसी व चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक मत्स्य का कहना है कि बुंदेलखंड के तीन जनपदों में केज से मछली पालन हो रहा है इनमें बांदा के रनगवां बांध में 24, महोबा के अर्जुन बांध में 12, झांसी के कमलासागर में 40, बढ़वार में 56, ललितपुर के सजनवा व शहजाद में 12-12 केज पर मत्स्य पालन हो रहा है। इन सभी में पंगेशियस प्रजाति की मछली पाली जा रही है। एक केज में करीब 12 क्विंटल तक छह माह में मछली पैदा होती हैं। यह मछली सौ से सवा सौ प्रति किलो की दर से बिकती है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा गोवंश प्रकरण : आखिर किसके आदेश पर एआरटीओ ने उपलब्ध कराए दस ट्रक ?

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त ने की कार्रवाई, अधिक कीमत पर यूरिया खाद बेचने पर दुकान सीज…

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश हुये सख्त : एक पखवारे में सभी नलकूप हो जायें दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा: नेत्र शिविर में वाह -वाह

City News Uttar Pradesh

चोर हुए बेख़ौफ़ : बांदा और अतर्रा में दो कारों के शीशे टूटे …

City News Uttar Pradesh

पिता ने बंदूक से बेटी व पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट, घटना के बाद फरार हुआ आरोपी

ब्रेकिंग न्यूज़