24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : पूर्व सांसद के बेटे लालू दुबे बने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, संजय गुप्ता को बनाया शहर अध्यक्ष …

 

– पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष को सौंपी गई शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक साल बाद ही पार्टी हाईकमान ने जनपद के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्षों को बदल दिया। नए जिलाध्यक्ष के तौर पर पूर्व सांसद भीष्मदेव दुबे के बेटे प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे को जिम्मेदारी सौंपी गई है

जबकि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष संजय गुप्ता को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक फेरबदल माना जा रहा है।

शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सूची ने कांग्रेसियों में नई ऊर्जा का संचार किया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के नेतृत्व में परिवर्तन किया है।


कांग्रेस के नए कमांडर लालू दुबे के पिता कांग्रेस से बांदा-चित्रकूट के सांसद रहे और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के काफी करीबी रहे हैं। लालू दुबे प्रदेश संगठन में भी कई दायित्व संभाल चुके हैं। उनकी ताजपोशी से सियासी गलियारों में अब कांग्रेस में नई जान फूंकने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं नए नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता कांग्रेस के टिकट पर नगर पालिका के चेयरमैन रहे हैं और कांग्रेस में उनका खासा योगदान बताया जाता है। वह जिले में प्रमुख व्यवसायियों में शुमार हैं और बड़े ट्रांसपोर्टर हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के अशोक सिंह किसानों की ‘बर्बादी’ से द्रवित: बर्बाद फसलों को देख ‘छलकी’ आँखें !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा के क्लीनिक बने मौत के ठिकाने: गर्भपात और फर्जी अल्ट्रासाउंड का काला धंधा उजागर

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज का निकम्मापन : स्टाफ बढ़ा न सुविधा, 23 लाख सरेन्डर …

City News Uttar Pradesh

जलवा तेरा जलवा : बुंदेलखंड के 979 गांवों में महिलाओ की सरकार …

केन होने लगी मस्त : बरियारपुर बांध से उफ़नाया जल प्रेम, नहरें भी इतराई, प्रशासन एलर्ट

City News Uttar Pradesh

जीएसटी उत्पीड़न में व्यापारियों भरी हुंकार : प्रशासन को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़