- विनोद मिश्रा
बांदा। भारतीय उधोग व्यापार मंडल नें सोमवार को जीएसटी की छापेमारी से परेशान विभाग के खिलाफ आंदोलन की ताल ठोंक दी। ललकार की हुंकार से शहर में मोटर साईकिल जुलूस निकाल नारेबाजी की। जीएसटी कार्यालय पहुंच अधिकारियों एवं कर्मचारियों के होश फाख्ता कर दिल की धड़कनें तेज कर दीं। कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन भी दिया।

भारतीय उधोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू नें संगठन की ताकत का अपना जलजला दिखा दिया। एवं जीएसटी कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों का हुजूम था।

व्यापारियों नें मोटर साईकिल जुलूस के दौरान विरोध स्वरूप हाथों में काली पट्टी बांध रखी थी। मोटर साईकिल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से नारे बाजी करते हुये जीएसटी कार्यालय जाकर हुंकार भरी। इसके बाद कलेक्ट्रेट आकर मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया। ज्ञापन में जीएसटी में व्यापारी उत्पीड़न की व्यथा -कथा कही गई हैं। इस दौरान भारतीय उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राज, व्यापारी नेता मनोज जैन की भी उपस्थिति धमाकेदार रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
