30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
वाह भाई वाह : बांदा में कूड़ा-करकट किचन को बना रहा लाजवाब
उत्तर प्रदेश

वाह भाई वाह : बांदा में कूड़ा-करकट किचन को बना रहा लाजवाब

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के कुछ गावों में घर का कूड़ा-कचरा “रसोई घर की सोन चिरैया” सी बन गई हैं। हाल यह हैं की कूड़ा-कचरा बचाओ “स्वादिष्ट भोजन पावो” जी हाँ,कूड़े कचरे से तैयार की गई खाद में किचन गार्डन की बेल लगातार पनप रही है। कुछेक गांवों से शुरू हुआ घरेलू बागवानी का यह शौक एक सैकड़ा घरों तक अपनत्व हो गया है। बिना किसी खाद के जैविक खाद से उगाई जा रही सब्जियां घरों की थाली में “लजीज” बन गई हैं।

वाह भाई वाह : बांदा में कूड़ा-करकट किचन को बना रहा लाजवाब
Wah Bhai Wah: The kitchen in Banda is making a wonderful mess

 

जैविक फार्मिंग को बढ़ावा देने की प्रेरणा से तिंदवारी क्षेत्र के पिपरगवां, भुजौली, वासिलपुर, महुई, भुजरख, छिरहुंटा और महेदू आदि गांवों में इन दिनों किचन गार्डन में खूब सब्जियां पैदा हो रही हैं। इनमें किसान अपने घर के कूड़े-कचरे और जानवरों के गोबर से बनी खाद इस्तेमाल कर रहे हैं। खेत के छोटे से हिस्से में सब्जी पैदा की जा रही है। यह घर के इस्तेमाल के लिए काफी तो है ही साथ ही स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण है। इसमें जैविक खाद का इस्तेमाल हो रहा है। सब्जी में कोई रोग या कीड़ा लगने पर घर के चूल्हे की राख और जानवरों के मूत्र से तैयार किए गए रसायन का छिड़काव किया जाता है।

वाह भाई वाह : बांदा में कूड़ा-करकट किचन को बना रहा लाजवाब
Wah Bhai Wah: The kitchen in Banda is making a wonderful mess

भुजरख गांव की महिला किसान शिववती ने बताया कि वह अब बाजार से सब्जी नहीं खरीदती। खेत के एक हिस्से में बने किचन गार्डन से पर्याप्त सब्जी मिल रही है। वह खुद जैविक खाद तैयार करती है। सैमरी के किसान राम सिंह ने बताया कि जैविक खाद से अपने खेत में पैदा की जा रही सब्जियां स्वादिष्ट भी होती हैं। भुजौली के अनिल सिंह ने भी किचेन गार्डन को अपनाकर घर की सब्जी का जुगाड़ कर लिया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद सिंह के निर्देश: समाज कल्याण निपटाये लंबित प्रकरण …

City News Uttar Pradesh

Banda : राजस्थान से लौटी गर्भवती की मौत, पीटकर हत्या का आरोप …

डीपीआरओ की कार्य निष्ठा “चुनरी में लागा दाग”: पंचायत अधिकारियों पर शामत की गाज

City News Uttar Pradesh

धनराशि वसूली मामला: मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण ने एसपी चित्रकूट का वेतन रोका

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश बोले : करो प्रतिदिन योग और रहो निरोग

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला, गाय की हत्या करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़