City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

खनन का खेल: वैध के बहाने धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन !

 

कानपुर- कानपुर में वैध खनन की आड़ में अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। खनन माफिया को सफेदपोश नेताओं का संरक्षण है। इस खेल में पुलिस-प्रशासन और रसूखदारों की भी मिलीभगत है। पड़ताल में सामने आया है कि वैध से ज्यादा खनन अवैध रूप से हो रहा है। अवैध खनन पर कई बार सवाल उठे, लेकिन आज तक कभी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई।

यह हाल तब है, जब प्रदेश सरकार की ओर से लगातार अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए दिशानिर्देश जारी हो रहे हैं। खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें भी बनीं। इन टीमों ने भी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। बिधनू और महाराजपुर क्षेत्र में कई मामले ऐसे हैं, जिनमें मुकदमे दर्ज होने के सालभर बाद भी आरोपपत्र नहीं दाखिल किया गया।वैध खनन दिन में, अवैध रात में बालू, मौरंग या फिर मिट्टी का जो भी अवैध खनन शहर के आसपास हो रहा है, उसका सिस्टम अलग तरीके से काम करता है। दिन में वैध खनन का काम होता है। अंधेरा होते ही अवैध खनन शुरू हो जाता है। इसके लिए बाकायदा लोगों की लिस्ट बनी होती है। मौरंग, बालू और मिट्टी बेचने वालों के पास इसका पूरा ब्योरा होता है। खनन करने वाली टीम को एडवांस दे दिया जाता है। रातोंरात तय धनराशि की मौरंग, मिट्टी और बालू का अवैध खनन कर बताई हुई जगह पर पहुंचा दिया जाता है।

खेत या ग्रामसमाज, हर जमीन पर माफियाराजखनन माफिया की मनमानी किसानों के खेतों से लेकर ग्रामसमाज की जमीन तक चल रहा है। अमर उजाला को शनिवार को बिधनू क्षेत्र में अवैध खनन की सबसे ज्यादा शिकायतें मिलीं। मटियारा के एक ग्रामीण ने फोन पर बताया कि अवैध खनन शिकायत के बाद एसडीएम को जांच सौंपी गई थी। महीनों बाद भी आज तक जांच के लिए कोई अधिकारी या कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा।

इसी तरह जामू, रमईपुर, बगहा, सेन, कुरौना, बहादुरनगर, ओरछी, मझावन आदि गांवों से भी अवैध खनन की शिकायतें आईं। नाम न उजागर करने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि खनन माफिया ने उनके खेत बराबर करने या चार से पांच फीट खुदाई का पैसा दिया था। स्थिति यह है कि कई खेतों में माफिया के गुर्गे 20-20 फीट तक खुदाई कर चुके हैं। यही हाल ग्रामसमाज की जमीनों का भी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों से सेटिंग कर माफिया मनमानी खुदाई कर ग्रामसमाज की जमीन को तालाब में तब्दील कर रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत चुनाव : नतीजों से भाजपा तय करेगी 2022 का रोडमैप, विधायकों-सांसदों का तय होगा भविष्य …

नवरात्रि पर अर्ध निर्मित देवी मंदिर के निर्माण के संकल्प के साथ शुरू हुई पूजा

यूपी में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या : जेलों में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था हुई बंद

शौहर की शर्त : साथ रहना है तो भाई और बहनोई से करो हलाला

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभासदों को चेताया: जन सेवा में नहीं चलेगी लापरवाही, टीमों को सौंपी जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश सीट वृद्धि हेतु राज्यपाल से करगें बात: छात्रों का प्रतिनिधि रजत को ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़