24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मोहर्रम की 9वीं पर ताजियो का मिलाप: दहकते अंगारों में थिरके इंसान
उत्तर प्रदेश

मोहर्रम की 9वीं पर ताजियो का मिलाप: दहकते अंगारों में थिरके इंसान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कर्बला के शहीदों की याद में मनाए जा रहे मोहर्रम के 10 दिवसीय परंपरागत आयोजन अब अंतिम पड़ाव में है। शुक्रवार को 9वीं मनाई गई। करीब 1384 वर्ष पूर्व इसी रात कर्बला (ईराक) के मैदान में पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद के नवासे हुसैन सहित इसी कुनबे के 72 लोगों को शहीद किया गया था। इनमें बच्चे भी थे। उनकी याद में तमाम स्थानों पर कुरान पाठ (कुरान ख्वानी) की गई। शिया इमामबाड़ों में मजलिसों का सिलसिला चलता रहा और मरसिया, नोहा के बीच मातम हुआ।

मोहर्रम की 9वीं पर ताजियो का मिलाप: दहकते अंगारों में थिरके इंसान
On the 9th of Muharram, Tajio’s meeting: Humans danced in the burning embers

9वीं पर सुबह कोतवाली के सामने ताजियों का मिलाप हुआ। यहां मेला में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। दो अलग-अलग ताजिए जुलूस शहर में निकले। कई स्थानों पर लंगर हुआ। मर्दन नाका, पुलिस चौकी रोड पर भी एजाज मरहूम इमामबाड़ा और खुटला इमामबाड़ों में ताजियों का मिलाप हुआ। कई लोगों ने ठंडे पानी के पाउच बांटे। उधर, सूरज ढलते ही शहर के करीब 67 अलाव और इमामबाड़ों में ढोल-ताशें गूंजने लगे। अलाव में कई क्विंटल लकड़ी के अंगारे तैयार होते ही जोशीले बाजे-गाजे के बीच श्रद्धालुओं ने इन्हें हाथों से उछाला। हरेक अलाव में यह प्रदर्शन देखने के लिए तमाशाइयों का हुजूम रहा। आसपास के गांवों के लोग भी आए।

मोहर्रम की 9वीं पर ताजियो का मिलाप: दहकते अंगारों में थिरके इंसान
On the 9th of Muharram, Tajio’s meeting: Humans danced in the burning embers

सबसे ज्यादा चर्चित और मशहूर अलीगंज स्थित रामा के इमामबाड़े में सर्वाधिक भीड़ रही। यहां भारी तादाद में महिलाओं ने विभिन्न पकवानों के साथ फातेहा ख्वानी की। मान्यता के मुताबिक चांदी के नीबू रामा की ढाल में बांधे। अलाव प्रदर्शन खत्म होते ही ढाल सवारियों के जुलूस निकल पड़े। पीली कोठी चौराहा, अमर टाकीज तिराहा, मर्दन नाका पुलिस चौकी रोड, खुटला, निम्नीपार, बलखंडी नाका, पूर्वी कोठी, कालवनगंज, खानकाह दरगाह रोड, पद्माकर चौराहा, बाकरगंज, छावनी चौराहा आदि इलाकों में पंडाल सजाए गए। पूरे शहर में पुलिस गश्त जारी रही। नरैनी, बबेरू, तिंदवारी, बदौसा आदि में भी 9वीं पर ढाल, अलाव और ताजिया, अलम जुलूस निकाले गए। शनिवार को 10वीं मोहर्रम पर सभी ढाल सवारी, ताजिए आदि प्रतीकात्मक कर्बला और केन नदी के पास दफनाए जाएंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शौहर की शर्त : साथ रहना है तो भाई और बहनोई से करो हलाला

बलिया : नर कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस …

नसीमुद्दीन स‍िद्दीकी बोले-मुस्‍ल‍िमों ने मुलायम को दी मौलाना की पदवी… उन्‍होंने पीएम मोदी को दे द‍िया आशीर्वाद

City News Uttar Pradesh

बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में युवा बन रहे “बजरंगी”

बांदा में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: लाखों का माल हुआ जब्त !

City News Uttar Pradesh Desk

बड़ी कार्यवाई: मादक पदार्थ बेचने वाली मां-बेटी समेत चार पर गैंगस्टर

ब्रेकिंग न्यूज़