25.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- आश्चर्य कुछ न कुछ दाल में काला : एक साल बाद भी पूरी नहीं हुई 32 ग्राम पंचायतों की जांच,आखिर  क्यों नहीं?

 

  • विनोद मिश्रा 
बांदा । जिला धिकारी जांच के मामले में जौहरी की भूमिका में हैं।जिले की 32 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां कराए गए विकास के कामों की जांच करीब एक साल से चल रही है। लेकिन आज तक जांच पूरी नहीं हो सकी। पंचायत चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने जांच अधिकारियों को एक सप्ताह का समय देते हुए तत्काल रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच के दायरे में नरैनी ब्लाक की नौ, बड़ोखर, तिदवारी व बिसंडा की 5-5, महुआ की चार, कमासिन की तीन व जसपुरा की एक पंचायत शामिल है।
ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों द्वारा की जाने वाली शिकायतों की जांच अधिकारियों से कराई जाती है। जिले में 32 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जिनकी जांच लंबे समय से अटकी हुई है। इनमें सर्वाधिक संख्या नरैनी विकासखंड की है। नरैनी ब्लाक की ग्राम पंचायत उदयपुर, रामनगर निष्क, पड़मई, गोरेमऊकला, पोंगरी, डढ़वामानपुर, रक्सी, कुलसारी, पियार, तिदवारी विकासखंड की ग्राम पंचायत महुई, अमलोर, पपरेंदा, पलरा, सिंहपुर, बिसंडा ग्राम पंचायत की लमेहटा, बीरीबिरहंड, पवइया, कैरी, इटवां, बड़ोखरखुर्द ब्लाक की ग्राम पंचायत कुलकुम्हारी, कतरावल, अरबई, चहितारा, छेहरांव, महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत महुआ, मुगौंरा, बरुआ-स्योढ़ा, बड़ोखरबुजुर्ग, कमासिन ब्लाक की ग्राम पंचायत बंथरी, अमलोखर, मऊ व जसपुरा विकासखंड की ग्राम   के लिए जांच अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया है। उधर जिला पंचायतराज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि इन जांचों में ज्यादातर विकास कार्यों से संबंधित है। जो छह माह से एक साल की अवधि के अंदर लंबित हैं।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोहब्बत में फंसा युवती को विदेश में बेचा, अब प्रेमिका को हुई फांसी की सजा

विधायक प्रकाश ग्रामीणों के बने सहारा: ज़मीनी निगरानी में दिखी गंभीरता, ग्रामीणों के ‘दर्द’ को बांटा

मां से हुई कहासुनी: नाराज युवक ने खुद को मारी गोली, लहूलुहान हालत में कानपुर रेफर

City News Uttar Pradesh

कमिश्नर और डीएम पर दुआओं की बौछार: दोनों अफसरों का मन हुआ बाग-बाग

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें कहा भाजपा का संकल्प पत्र विकसित राष्ट्र की पूरी करेगा अवधारणा

City News Uttar Pradesh

यूरिया संकट गहराया: किसानों का सड़क पर प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़