23.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- खबर के असर का रंग : डीएम आनन्द सिंह नें बेसिक शिक्षा अधिकारी की “कायाकल्प” में ली क्लास, वह रह गये आवाक !

  • विनोद मिश्रा
बांदा। प्ररिषदीय स्कूलों के हालात फिसड्डी होने से डीएम आनन्द सिहं खफा है। शासन की कायाकल्प योजना पूर्ण रूप से अमली जामा नहीं पहन पाई।डीएम साहब नें योजना पूरी करनें के लिये पंद्रह दिन का मौका दिया है, अन्यथा परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। हमने कायाकल्प योजना की विफलता पर पिछले माह लिख कर डीएम का ध्यान आकृष्ट किया था उसपर डीएम नें बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिये थे, फिर भी अनदेखी। इस पर डीएम का तैश में आना स्वाभाविक ही है।
आपको पुनः बता दें की शासन द्वारा निर्धारित 14 सुविधाओं से परिषदीय स्कूलों को लैस करने की कायाकल्प योजना परवान नहीं चढ़ पा रही। जिले के 1534 स्कूलों में यह योजना पूरी नहीं हो पाई। जिलाधिकारी ने इसके लिए 15 दिन की मोहलत देते हुए इस अवधि में सभी बिंदुओं की सुविधाएं लागू करने के निर्देश दिए हैं।
जिले के 1729 परिषदीय विद्यालयों (शहरी व ग्रामीण) में अब तक सिर्फ 195 विद्यालयों को ही कायाकल्प योजना से सजाया और संवारा गया है। पहले यह काम ग्राम पंचायत निधि और नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जाना था। अब इसे कंपोजिट ग्रांट से कराया जा रहा है।
योजना में हो रही लेटलतीफी को लेकर डीएम आनंद कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 दिन के अंदर सभी विद्यालयों में इस योजना के सभी कार्य कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
इसी के मद्देनजर विद्यालयों में काम शुरू कराया है। ब्लॉक वार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट से विद्यालयों में काम शुरू है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद काम में तेजी आई है। सिर्फ दिव्यांग सुलभ शौचालय का मॉडल स्वीकृत न होने से यह सुविधा फिलहाल विद्यालयों में नहीं है।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रामनवमी को तिंदवारी रामामय से होगी “आनंद” : रणनीति को मिला अंतिम रूप

Banda : पंचायत चुनाव में, 16539 प्रत्याशी दिखाएंगे दमखम …

शजर उद्योग को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जनपद के शिल्पियों की आर्थिक उन्नति के खुले द्वार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश के कठोर कदम की प्रशंसा : अस्पताल के मरीजों में हर्ष

City News Uttar Pradesh

चुनाव आयोग की कार्रवाई : गोंडा के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को हटाया, उज्ज्वल कुमार नए डीएम नियुक्त, सपा ने की थी शिकायत

City News Uttar Pradesh

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़