City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग ने आशा कार्यकत्रियां व संगिनियां को सम्मेलन में सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग ने आशा कार्यकत्रियां व संगिनियां को सम्मेलन में सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित …

 

– राजकीय मेडिकल सभागार में आयोजित हुआ सम्मेलन
– बेहतर कार्य करने पर आशाओं और संगिनियों की हुई सराहना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज सभागार में मंगलवार को जनपद स्तरीय आशा कार्यकत्रियां और आशा संगिनी सम्मेलन का आयोजन किया गया। बेहतर कार्य करने पर उनकी सराहना करते हुए सम्मानित करते हुए हौसलाफजाई की गई। 30 आशा व आशा संगिनियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कहा गया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में इनकी बहुत बड़ी भूमिका है।

आशा कार्यकत्रियां व संगिनियां को सम्मेलन में सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
सम्मेलन का शुभारंभ डीएम अनुराग पटेल ने दीप जलाकर किया। डीएम ने जनपद के आठ ब्लाकों और शहरी क्षेत्र की 27 आशा व संगनियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जबकि स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य करने पर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली तीन आशा और संगनियों को पांच-पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए गए।

आशा कार्यकत्रियां व संगिनियां को सम्मेलन में सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

डीएम ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आशा और संगिनी की भूमिका अहम है। आशा, जनता और विभागीय योजनाओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आशा कार्यकर्ता व संगिनी की वजह से स्वास्थ्य सेवा मजबूत हुई है। लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है। कोरोना काल में भी इनकी अहम भूमिका रही।

आशा कार्यकत्रियां व संगिनियां को सम्मेलन में सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि जनपद में संस्थागत प्रसव 75 फीसदी है। इसे बढ़ाकर शत-प्रतिशत करें। सीएमओ डा.वीके तिवारी ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए प्रयासरत है। स्वास्थ्य संबंधित कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। मातृ शक्तियों ने देश के ऐतिहासिक, पौराणिक महत्ता एवं सास्कृतिक क्षेत्र में अपना सराहनीय योगदान दिया है। शासन स्तर दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को आशा और संगिनी घर-घर तक पहुंचा रही हैं।

आशा कार्यकत्रियां व संगिनियां को सम्मेलन में सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

मेडिकल कालेज प्राचार्य डा.मुकेश यादव ने मेडिकल कालेज में शुरु स्वास्थ्य सेवाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए जनता को लाभान्वित कराने का आह्वान किया। इस मौके पर संयुक्त निदेशक डा.नरेंद्र सिंह तोमर, डा.आरएन प्रसाद, डा.सुरेंद्र सिंह, डा.एमसी पाल, कुशल यादव, अमन गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप सिंह, साजिद परवेज आदि शामिल रहे। संचालन डा.अर्चना भारती ने किया।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दस्यु ठोकिया द्वारा छह एसटीएफ जवानों की हत्या की फिर सुनवाई …

पूर्व विधायक दलजीत ‘बर्बादी’ देख ‘विचलित’: प्रशासन से तत्काल ‘मुआवजा’ की उठाई मांग !

शौहर की शर्त : साथ रहना है तो भाई और बहनोई से करो हलाला

डीएम नगेन्द्र ने वसूली तेजी के लिये लगाई हांक: राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : अमित शाह ने कहा, पहले और दूसरे चरण में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ

City News Uttar Pradesh

शजर पत्थर योजना में घोटाला: करोड़ों की ट्रेनिंग, एक ही कारीगर, बाक़ी सब फाइलों में !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़