City News Uttar Pradesh
बाइक की टक्कर से छात्र की मौत, अन्य दुर्घटना में तीन हुए घायल
उत्तर प्रदेश

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत, अन्य दुर्घटना में तीन हुए घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर के बाहर बैठे छात्र को बाइक ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कालिंजर थाना क्षेत्र के डहुरी गांव निवासी पंकज साहू (19) सोमवार की रात नौ बजे घर के दरवाजे बाहर बैठा था। तभी गांव के ही एक बाइक सवाह युवक ने उसको टक्कर मार दी।

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत, अन्य दुर्घटना में तीन हुए घायल
Student killed in bike collision, three injured in other accident

हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर नरैनी सीएचसी पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां देर रात मौत हो गई। पिता भगवानदीन साहू ने बताया कि वह सढ़ा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने बताया कि कक्षा नौ के छात्र को बाइक ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, कालिंजर थाना क्षेत्र के दोहनी गांव निवासी पंकज (17) पुत्र भगवानदीन, राधिका (4) पुत्री अवधेश, विट्टी ढाई वर्ष पुत्री अवधेश रिश्तेदारों के यहां पड़मई गांव बोलेरो से गए थे। नरैनी थाना क्षेत्र में अतर्रा मुख्य मार्ग पर पड़मई के पास सड़क किनारे बोलेरो से उतर रहे थे। तभी पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, हालत गंभीर होने से डॉ. दिनेश राजपूत ने पंकज और राधिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका का होली मिलन बना ऐतिहासिक: गीत और सम्मान के संग उल्लास

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा साहिबा हो जायें सतर्क :आयुष्मान योजना की प्रगति के लिये भयंकर कुचक्र !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की खनन पर निगाहें हुई सतर्क : कहा- प्रतिबंधित लिफ्टर मशीनें खनन करते मिलीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा का प्रयास रंग लाया : काली घाटी सड़क चौड़ी करण को मिली मंजूरी

City News Uttar Pradesh

भाजपा का स्थापना दिवस : मंत्री रामकेश और विधायक प्रकाश ने किया ध्वजारोहण

City News Uttar Pradesh

कुष्ठ रोग पर सोनरही में जन जागरूकता : रोकथाम के बताये गये उपाय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़