City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मंगेतर के साथ गई किशोरी कानपुर में मिली, आरोपी फरार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । मंगेतर के छोटे भाई के साथ स्वजन ने शादी करने की जिद पकड़ी तो लड़की घर छोड़कर चली गई। पिता ने मंगेतर के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी को कानपुर से बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 22 फरवरी को जरूरी काम से जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। स्वजन ने उसकी खोजबीन की। कहीं सुराग नहीं मिलने पर पिता ने कानुपर के नर्वल थाना क्षेत्र के शिशुपुर गांव निवासी अनुज के विरुद्ध बहला-फुसलाकर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था।


पुलिस के मुताबिक स्वजन ने पहले अनुज के साथ किशोरी की शादी तय की थी। बाद में किसी वजह से उसके छोटे भाई से शादी का दबाव बनाने लगे। यह बात किशोरी को नागवार गुजरी और वह घर से भाग गई थी। मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपी युवक व किशोरी की तलाश कर रही थी। विवेचक धर्मेंद्र सिंह को उसके कानपुर में होने की दो दिन पहले सूचना मिली थी। पुलिस कानपुर से किशोरी को बरामद कर वापस चिल्ला थाने लाई है। थाना प्रभारी वीरप्रताप सिंह चौहान ने बताया कि किशोरी का जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपित युवक लड़की का मंगेतर बताया गया है। न्यायालय में लड़की 164 के जो बयान देगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित मंगेतर अभी पकड़ा नहीं गया है। मामले की जांच की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक ने विकास कार्यों में अनदेखी पर अधिकारियों को लगाई फटकार: कहा यह “दादागीरी” बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

अभागा बांदा यहां कर्ज की फांसी, बेरोजगारी की डायन, पलायन की मजबूरी एवं सांस लेना गुनाह ?

City News Uttar Pradesh Desk

Banda- पड़ोसी ने किशोर के अपहरण की रची थी साजिश…

City News Uttar Pradesh

एसपी के सामने बोली युवती : सिपाही ने दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, सिपाही हुआ निलंबित …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की मथनी: गांवों की बदल रही तस्वीर, बनें हर दिल अजीज

City News Uttar Pradesh Desk

विराट कोहली ने किया बड़ा ऐलान: टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद कर दी संन्‍यास की घोषणा

ब्रेकिंग न्यूज़