23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : रेल विभाग में कोरोना का जहर हुआ कम,पटरी पर लौटी व्यवस्था …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रेल विभाग में कोरोना के डंक का जहर कम होने लगा है।इससे रेलवे की व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। लॉक डाउन के बाद पहली बार इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के लिए दो जनरल काउंटर स्टेशन में खोले गए हैं। यात्रियों को इसमें सफर करने के लिए अब आरक्षित टिकट पहले से नहीं बनवाने पड़ेंगे। इसका अतिरिक्त चार्ज भी अब देय नहीं होगा।


कोरोना संक्रमण को लेकर 25 मार्च को लॉकडाउन लगने से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। एक जून से अनलॉक होने के बाद दोबारा ट्रेनें चलाना शुरू की गई हैं। धीरे-धीरे अभी सिर्फ 10 यात्री ट्रेनें ही स्टेशन से आवागमन कर रही हैं। औसतन रोजाना करीब पांच सौ यात्री सफर कर रहे हैं। अनलॉक के बाद ट्रेनों के संचालन में यह शर्त रखी गई थी कि सिर्फ आरक्षित टिकट लेकर ही ट्रेनों में यात्री सफर कर सकेंगे। जिसमें यात्रियों को आरक्षित टिकट का 15 रुपये अतिरिक्त चार्ज अन्य ट्रेनों में देना पड़ रहा है। लेकिन अब रेलवे ने कोरोना संक्रमण का फैलाव कम होने के साथ कानपुर से चित्रकूट के लिए संचालित की गई इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए जनरल काउंटर भी खुलवा दिए गए हैं। इससे यात्रियों को जहां आरक्षित टिकट का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा। पहले की तरह ट्रेन के सामान्य किराया में यात्रा करने का मौका मिलेगा। वहीं अब आरक्षित टिकट के अभाव में यात्रा न कर पाने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

रेलवे ने सामान्य टिकटों में यात्रा शुरू कराने का इंटरसिटी से पहली बार प्रयोग किया है। इससे अब जल्द ही अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों को सामान्य टिकटों में सफर कराए जाने की संभावना बलवती हो गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा अंतर्कलह की शिकार : विधान सभा चुनाव में क्या होगा हाल ? …

प्रतिनिधि अंकित बोले: जनसंवाद से बदलेगी कार्यसंस्कृति, निस्तारण होगी प्राथमिकता

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल बसों के बेड़े में नई सरकार का शतक का तोहफा : यात्रियों का होगा बेड़ा पार !

डीआईजी की अपराध समीक्षा बैठक : महिला अपराधों की रोकथाम के लिए करें कड़े प्रयास

City News Uttar Pradesh

दामों में भारी गिरावट : आश‍ियाने के सपने पर अब नहीं पड़ेगी महंगाई की मार, सर‍िया में दस हजार रुपये टन की गिरावट

यूपी : माफिया मुख़्तार अंसारी से मंडल कारागार मिलने आए वकील को, मुलाकात करने की नहीं मिली अनुमति …  

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़