- ( ब्यूरो रिपोर्ट )
लखनऊ। निर्यात (एक्सपोर्ट) ड्यूटी बढ़ने और डिमांड लगातार घटने की वजह से सरिया के भाव लगातार घटते जा रहे हैं। लोकल ब्रांड के बाद अब सरिया के बडे़ ब्रांड भी तेजी से नीचे आना शुरू हो गए हैं। इनमें टाटा, जिंदल जैसे प्रमुख ब्रांड में दस हजार रुपये टन की गिरावट बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अभी तक इनके रेट 92,000 से 93,000 रुपये टन थे जो अब घटकर 82,000 रुपये टन रह गए हैं।

वहीं सरिया के लोकल ब्रांड रायपुर, रायगढ़ आदि की कीमत 65,000 हजार से घटकर 63 से 64,000 रुपये टन रह गई है। गैलेंट के भाव में भी एक हजार रुपये टन की कमी आई है। सरिया के रेट 72,000 रुपये टन से घटकर 68,000 रुपये टन तक आ गए हैं। अप्रैल माह में इसके भाव 82,000 रुपये टन तक पहुंच गए थे।

वहीं रायपुर, रायगढ़ आदि सामान्य ब्रांड 66,000 रुपये टन तक आ गए हैं। बडे़ ब्रांड वाली सरिया 94,000 रुपये टन से घटकर 93,000 रुपये प्रति टन आ गई है। इसमें भी करीब एक हजार रुपये टन की गिरावट दर्ज की गई है। कारोबारियों का कहना है कि सरकार के ध्यान देने से हफ्तेभर में बड़ा अंतर देखने को मिला है।

आयरन स्टील व्यापारी विशाल अग्रवाल कि डिमांड लगातार घट रही है। आने वाले दिनों में बारिश का सीजन भी शुरू होने वाला है। उधर, एक्सपोर्ट डयूटी बढ़ने से विदेश में आपूर्ति कम हो गई है। इसका असर इस्पात बाजार पर दिख रहा है। खपत कम होने से अब इस्पात डंप होने की कगार पर आ चुका है। ऐसे में सरिया निरंतर पिघल रही है।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
