27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला महिला अस्पताल: बिजली की कड़की, 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर है धड़ाम !
उत्तर प्रदेश

जिला महिला अस्पताल: बिजली की कड़की, 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर है धड़ाम !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला महिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की बहुत कड़की है।सोलर प्लांट ठप सा हो कमीशन खोरी की “दास्तां” सी सुना रहा है। जनरेटर भी फूंका पड़ा “फुस्स” है। महिला अस्पताल में सिक न्यूबार्न यूनिट के संचालन में बिजली किल्लत रोड़ा बनी है। बिजली की निरंतरता के लिए 40 लाख खर्च कर लगा सोलर पैनल की बैट्रियां फट रही हैं। पैनल के काम न करने से यूनिट की जहां मशीनें नहीं चल पा रही हैं, वहीं नवजात शिशुओं की जान के लाले है।

जिला महिला अस्पताल: बिजली की कड़की, 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर है धड़ाम !
District Women’s Hospital: Electricity flash, 40 lakh solar bad, generator is in shambles!

जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जरूरत रहती है। नवजात शिशुओं की वहां मशीनों में रखकर जान बचाने का प्रयास होता है। यूनिट में चार आक्सीजन कंसंट्रेटर, 14 रेडियट वार्मर व दो फोटो थेरेपी समेत कुल 20 मशीनें नवजात बच्चों के उपचार के लिए लगी हैं। औसतन 16 से 17 मरीज रोजाना भर्ती रहते हैं। दो मिनट के लिए भी बिजली जाना बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसके लिए जून वर्ष 2016 में अलग यूनिट के लिए लाखों रुपये लागत से सोलर पैनल लगवाया गया था। जिसमें 24 बड़ी बैटरी व करीब 15 सोलर प्लेट लगी है।

जिला महिला अस्पताल: बिजली की कड़की, 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर है धड़ाम !
District Women’s Hospital: Electricity flash, 40 lakh solar bad, generator is in shambles!

सोलर पैनल में पांच वर्ष तक की वारंटी थी। लेकिन समय ज्यादा होने से उसकी बैटरियां भी फट रही हैं। पैनल विद्युत बैकअप नहीं दे पा रहा। 50 केवीए किलोवाट एंपीयर का पुराना जनरेटर भी फुंक चुका है। विद्युत समस्या से महत्वपूर्ण एसएनसीयू यूनिट सही संचालित नहीं हो पा रही। सीएमएस संगीता सिंह ने बताया कि सोलर पैनल को जल्द ही सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोलकाता की कंपनी के पास पैनल को लगवाने का ठेका है। इसके लिए वहां के इंजीनियरों से बात की गई है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुरानी पेंशन के लिये शिक्षक भरेंगे हुंकार : बैठक कर मांगों के निराकरण को दी धार

अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान

City News Uttar Pradesh

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को तैयार चित्रकूटधाम मंडल के 20 अस्पताल …

आयुक्त आर.पी सिंह करेंगे भागीरथ तपस्या: श्वेत क्रांति की तभी उनकी पूरी होगी इच्छा

City News Uttar Pradesh

बांदा में बसपा: कैडर की ‘विरासत और वर्तमान’ की हकीकत, किस मोड़ पर खड़ी है ‘पार्टी’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

जलशक्ति मंत्री रामकेश अलर्ट मोड पर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जनप्रतिनिधियों के साथ किया दौरा, बोले- बांटी जा रही राहत सामग्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़