- विनोद मिश्रा
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशिक की छवि एक कर्मठ एवं कुशल प्रशासक की है। उनको एक प्रसूता की मौत के मामले में कथित साजिश के तहत फंसाने से जन मानस अचंभित है। राजनीतिक एवं सामाजिक तौर पर प्रभावशाली लोग भी प्राचार्य सुनील कौशिक को साजिशन फंसाने के आरोप के साथ उनके समर्थन में बयान भी देने लगे हैं।

दरअसल कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी प्रसूता जो मेडिकल कालेज में भर्ती थी उसका शव मिला था। घटना नवंबर माह में हुई थी। इसमें प्राचार्य सहित नौ चिकित्सीय सेवा में कार्यरत लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसकी विवेचना चल रही है।
जानकर लोगों का मानना है की मौत का शिकार हुई प्रसूता मानसिक तौर पर विक्षिप्त थी ? जायदाद संबंधी विवाद की बातें भी सुगबुगाहट में चर्चित हैं ? इन सबके चलते मृतका के परिजन भी इस घटना क्रम में स्वतः की लापरवाही एवं संदेह के घेरे से नहीं बच सकते? कुछ न कुछ तो है जिसके तहत इस पूरी साजिश एवं कांड को मेडिकल कालेज की व्यवस्था पर ठीकरा फोड़ने का प्रयास किया गया प्रतीत होता है ?

इस संबंध में समाजसेवी एवं बसपा नेता जयराम सिंह बछेउरा नें बयान दिया है जिसमें उन्होंने प्राचार्य को बहुत ही सुंदर प्रशासक के साथ ही नेक दिल इंसान बताया है। कहा की सुनील कौशिक के पहले मुकेश यादव प्राचार्य थे तो यहां नारकीय व्यवस्था थी। जब से सुनील कौशिक के हाथों में बागडोर आई मेडिकल कालेज की चिकित्सीय व्यवस्था के हर क्षेत्र में सुधार हुआ है। खैर मामले की विवेचना आपनी आधी दौड़ पूरी कर चुकी है। सभी को विश्वास है की विवेचना न्याया पूर्ण एवं तर्क संगत मुकाम को हासिल कर साफगोई की मुहर लगायेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
