26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ऐसी लागी लगन "भव्य हो गये मगन" : प्रभु दर्शन को पैदल पहुंच रहे अयोध्या
उत्तर प्रदेश

ऐसी लागी लगन “भव्य हो गये मगन” : प्रभु दर्शन को पैदल पहुंच रहे अयोध्या

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ऐसी लागी लगन की प्रभु श्री राम के दर्शन के लिये भक्त भव्य पटेल गुजरात से अयोध्या पग से नाप रहे हैं। इस राम भक्त का पद यात्रा से 22 जनवरी को अयोध्या धाम पहुंचने का संकल्प है। यहां बांदा आगमन पर रामभक्त का लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत कर जय श्री राम का जयकारा लगाया।

ऐसी लागी लगन "भव्य हो गये मगन" : प्रभु दर्शन को पैदल पहुंच रहे अयोध्या
With such devotion, “I became very happy”: people reaching Ayodhya on foot for Lord’s darshan

गुजरात के अहमादाबाद से 51 दिन के अंदर अयोध्या धाम पहुंचने का संकल्प लेकर निकले 17 वर्षीय रामभक्त भाव्य भाई पटेल को अंग वस्त्र,फूलमालाओं से स्वागत हुआ। उन्होंने बताया कि 36 दिन की यात्रा पूर्ण कर ली है। इस दौरान उन्होंने रास्ते के विभिन्न अनुभव भी बताये। उनके पैरों पर छाले पड़ गए हैं लेकिन छालों का दर्द अयोध्या धाम पहुंचने के उत्साह के आगे बिल्कुल फीका था।

ऐसी लागी लगन "भव्य हो गये मगन" : प्रभु दर्शन को पैदल पहुंच रहे अयोध्या
With such devotion, “I became very happy”: people reaching Ayodhya on foot for Lord’s darshan

वह कहते हैं आंखों में सिर्फ एक ही सपना है कि कितनी जल्दी प्रभु श्री राम के दर्शन हों। वह जय श्री राम के उद्घोष करते हुए आगे बढ़ते रहते हैं। स्वागत मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज, जिला प्रचारक अनुराग, राजकुमार, ओम प्रकाश त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, जिला मंत्री विनीता त्रिपाठी,अमित सेठ भोलू आदि उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शौहर ने मोबाइल से दे दिया तीन तलाक, पत्नी ने उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना की दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

व‍िधायक अब्बास अंसारी की पत्नी न‍िखत को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानवीय आधार पर म‍िली जमानत

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज नहीं बढ़ रहे बेड : बजट न मिलने से योजना फाईलों में कैद !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत ने नेत्र शिविरों का रचा इतिहास : मरीजों का दिल कर उठा “वाह”

टैक्स चोरी में बांदा के प्रतिष्ठित गारमेंट्स की दुकान व गोदाम में छापा, अधिकारियों ने कब्जे में लिए कई अभिलेख व लैपटाप

झांसी-मानिकपुर रेल पटरी पर रखा मिला सीमेंटेड पोल: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़