City News Uttar Pradesh
डीआईजी की अपराध समीक्षा बैठक : महिला अपराधों की रोकथाम के लिए करें कड़े प्रयास
उत्तर प्रदेश

डीआईजी की अपराध समीक्षा बैठक : महिला अपराधों की रोकथाम के लिए करें कड़े प्रयास

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र विपिन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में परिक्षेत्र के समस्त जनपदों की मासिक अपराध एवं कानून व्यवस्था की गोष्ठी बुधवार को परिक्षेत्रीय मुख्यालय बांदा में की गयी। जिसमें पुलिस अधीक्षक बांदा, महोबा, चित्रकूट व हमीरपुर के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर डीआईजी द्वारा गोष्ठी में शासन, पुलिस महानिदेशक, उप्र एवं अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज एवं अन्य उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी और मुख्यालय से प्राप्त पत्रों में निहित निर्देशों का अनुपालन भलीं- भातिं किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।

डीआईजी की अपराध समीक्षा बैठक : महिला अपराधों की रोकथाम के लिए करें कड़े प्रयास
Crime review meeting of DIG: Make strenuous efforts to prevent crimes against women

– त्यौहारों पर एन्टी रोमिया स्क्वायड को सक्रिय करने के दिए निर्देश

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा जनपदो में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकाथाम के लिए निर्देशित किया गया कि थाने पर नियुक्त महिला आरक्षी अपनी बीट में जाकर महिला सम्बन्धी अपराधों में महिलाओं से बात करें तथा उन्हें अपनी समस्या बताने हेतु प्रेरित करे तथा महिलाओं द्वारा बतायी गयी समस्या के सम्बन्ध में बीट सूचना अंकित कराकर उनका निस्तारण करायें। इससे महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वसनीयता बढ़ेगी। एण्टी रोमियों स्क्वायड के सम्बन्ध बताये हुये कहा गया कि एण्टी रोमियों स्क्वायड को सक्रिय करते हुये त्यौहारों पर विषेश अभियान चलाया जाये।

डीआईजी की अपराध समीक्षा बैठक : महिला अपराधों की रोकथाम के लिए करें कड़े प्रयास
Crime review meeting of DIG: Make strenuous efforts to prevent crimes against women

अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया कि थाने पर नियुक्त पुरुष बीट आरक्षी की मीटिंग बीट स्तर पर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु निर्देशित किया जाए एवं समस्त को बीट आरक्षी के कर्तव्यों की जानकारी बतायी जाए तथा थाना प्रभारी को जिम्मेदारी से बीट आरक्षी के कार्यों को चेक किया जाए तो अपराध पर अंकुश लगाने में काफी हद तक मदद मिलेगी। बीट आरक्षी अपने बीट क्षेत्र के हिस्ट्रीसीटर, गैंगेस्टर, जुआरी, शराब तस्कर, गांजा तस्करों को चिन्हित कर इनकी सम्पूर्ण जानकारी संकलित करें ।


पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा यह भी निर्देश दिए गये कि परिक्षेत्र के जनपदों के समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में गांजा, शराब की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर रोक लगायी जाये। अवैध कार्यों में सॅलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही की जाये । आगामी नवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत दुर्गा प्रतिमाओं के पण्डालों पर लगातार गस्त करायें तथा विसर्जन स्थल के मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करलें तथा यह सुनिश्चित करें की मार्ग में किसी प्रकार की कोई बाधा न हो । दुर्गा पण्डालों एवं रामलीला पण्डालों पर सुरक्षा समितियों का गठन किया जाये । परिक्षेत्र के जनपदों में आईजीआरएस एवं जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण किया जाये।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त एवं डीआईजी नें संपूर्ण समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज: लगेंगे 275 उद्यम, 10 लाख अनुदान

City News Uttar Pradesh

बांदा : यमुना नदी में बह गया पुल से गिरा ट्रक, एक शव बरामद, बाकियों की तलाश के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ

City News Uttar Pradesh

चंद्रयान-3 भारत की बड़ी उड़ान : 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी, 40-50 दिन का होगा सफर और फिर खुलेगा चांद का राज

City News Uttar Pradesh

रोडवेज और निजी बसों में चालक-परिचालक यात्रियों से बोलेंगे राम-राम

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल बच्चों के लिये बनीं सुरक्षा कवच : मकर संक्रांति तक स्कूल किये बंद

ब्रेकिंग न्यूज़