City News Uttar Pradesh
आयुक्त की समीक्षा बैठक : सड़क, बिजली, इलाज सब कुछ मिला खराब
उत्तर प्रदेश

आयुक्त की समीक्षा बैठक : सड़क, बिजली, इलाज सब कुछ मिला खराब

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, आरपी सिंह की अध्यक्षता में मासिक विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जनपदों में भ्रमण करें जिलाधिकारियों से समन्वय करते हुए अपने-अपनेे विभागीय कार्यों को अंजाम दें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए बांदा-फतेहपुर मार्ग को वर्षा में गड्ढे हो जाने पर सड़क की मरम्मत का कार्य कराये जाने के निर्देश दिये।

आयुक्त की समीक्षा बैठक : सड़क, बिजली, इलाज सब कुछ मिला खराब
Commissioner’s review meeting: Road, electricity, treatment everything got bad

उन्होंने बांदा बाईपास मार्ग के चैड़ीकरण के कार्य में आ रही समस्या का निस्तारण को कहा। अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग द्वारा संचालित ओटीएस योजना, झट-पट पोर्टल एवं निवेष मित्र पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसारकरें। शहरी एवं ग्रामीण विद्युत आपूर्ति में सुधार एवं लास लाइन को कम करने के निर्देश दिये। हमीरपुर में नहरों में पानी की उपलब्धता हेतु सिंचाई विभाग के एई व जेई की तैनाती को कहा।

आयुक्त ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की समीक्षा करते हुए अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने तथा नये हेल्थ अवेयरनेश सेन्टर बनाये जानेे के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सकों की कमी को दृष्टिगत रखते हुए संविदा में चिकित्सकों की भर्ती कर कमी को दूर करने के निर्देश अपर निदेशक स्वास्थ्य को दिये। उन्होंने शत्-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराये जाने के साथ डिप्थीरिया बीमारी से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थायें के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिये। बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों अपराधों में नियंत्रण रखने एवं कानून व्यवस्था चुश्त दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिये।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें खिलाडियों का बढ़ाया हौसला: सरकार खेल पर है मेहरबान

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादवकी राउडी अंदाज में जेपी को श्रद्धांजलि: 100 पुलिसवालों को छकाया, 8 फीट ऊंची दीवार कूद गए

City News Uttar Pradesh

अलीगंज रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे: रावण वध देख तालियों से गूंजा मैदान

City News Uttar Pradesh

विवाह समारोह में गये परिवार के घर लाखों की दुस्साहसिक चोरी

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें पालिका सभासदों को महा जनसंपर्क का दिया गूढ़ मंत्र

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें नुक्कड़ सभाओं की मचाई धूम : माहौल बनाया भाजपा मय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़