City News Uttar Pradesh
जेल में बंद कैदी ने डाई पीकर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव
उत्तर प्रदेश

जेल में बंद कैदी ने डाई पीकर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव

महोबा। जिला उप कारागार में हत्या के प्रयास मामले में दस साल की सजा काट रहे कैदी ने जेल में डाई पी ली। तबीयत बिड़ने पर जेल प्रशासन की ओर से महोबा जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार है। कैदी ने जेल में अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप जेल पुलिस पर लगाया है।

महोबा उपकारागार में मप्र के जनपद छतरपुर के मोहल्ला संकट मोचन निवासी 32 वर्षीय जमाल पुत्र मुन्ना तीन साल से जेल में बंद है। उसे 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। शनिवार दोपहर को कैदी जमाल ने बैरक में डाई पी ली। जेल में उल्टी होने और चीखने चिल्लाने पर साथी कैदियों ने जेल प्रशासन को सूचना दी।

जेल में बंद कैदी ने डाई पीकर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव
Mahoba: Prisoner in jail attempted self-immolation by drinking dye, policemen swelled

प्रशासन तुरंत हरकत में आया। कैदी को पहले जेल के डाक्टर ने चेक किया। कैदी ने बताया कि उसने डाई पी ली है। जमाल को पहले जेल में ही उल्टी कराई गई और फिर जेलर ने उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डा. ने उसका इलाज किया।
डा. योगेंद्र राजावत ने बताया कि उपचार के बाद कैदी की हालत में सुधार हो रहा है। कैदी ने बताया कि जेल प्रशासन उसके साथ मारपीट करता है। जिससे उसने परेशान होकर डाई पी ली थी। जेलर शिवमूरत सिंह ने बताया कि जेल में मेंहदी या डाई ले जाना मना है, हो सकता है यह अदालत जाने के दौरान कहीं अपने स्वजन से ले आया होगा। कैदी ने मारपीट का आरोप गलत लगाया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : महाशिवरात्रि, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेशिवालय, वामदेव शिव मंदिर का अनोखा रहस्य ! …

City News Uttar Pradesh

दीये की तरह जलकर शिष्यों का भविष्य करते हैं रौशन : आईजी के सत्यनारायण …

City News Uttar Pradesh

खौफनाक अंत: अवैध संबंध के ‘शक’ में दो जिंदगियां ख़त्म, हत्यारोपी पति का लटका मिला शव

एमएलसी जितेंद्र सिंह बोले: बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक बजट, मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

City News Uttar Pradesh

पशु तस्करी पर शिकंजा: 50 जानवरों के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

फाइनेंस कंपनियों की ‘महाठगी’: जनता का करोड़ों डूबा, भुगतान पटल बंद, न्याय ‘अधर’ में

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़