City News Uttar Pradesh
मंत्री अनिल और रामकेश नें अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण: पकड़ी गई खामियां !
उत्तर प्रदेश

मंत्री अनिल और रामकेश नें अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण: पकड़ी गई खामियां !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रम मंत्री अनिल राजभर एवं जलशक्ति राज्य मंत्री नें विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय अछरौंड का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की लापरवाही पर नजर आई।खामियां खिलखिलाती नजर आई। इस पर कार्यदायी संस्था को सख्त दिशा -निर्देश दिये गये। इस अवसर पर पौध रोपण कार्य भी हुआ।

मंत्री अनिल और रामकेश नें अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण: पकड़ी गई खामियां !
Ministers Anil and Ramkesh inspected Atal Residential School: Flaws were caught!

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि यह परियोजना 13 फरवरी 2020 को स्वीकृत हुई। परियोजना की स्वीकृत लागत 66.79 करोड़ है। परियोजना के लिए गठित अनुबन्ध की लागत 60.75 करोड रुपये है। परियोजना पर 25 मार्च 2021 को कार्य प्रारम्भ कराया गया। वर्तमान में परियोजना की कार्य वर्तमान में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।

मंत्री अनिल और रामकेश नें अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण: पकड़ी गई खामियां !
Ministers Anil and Ramkesh inspected Atal Residential School: Flaws were caught!

दोनों मंत्रियों ने विद्यालय के अन्दर एकेडमिक ब्लाक, ब्वाय हास्टल, गर्ल्स हास्टल, टाइप-3 आवास (तीन ब्लाक) प्रधानाचार्य आवास, टाइप-1 एवं टाइप-2 आवास, बाउन्ड्रीवाल 1000 मी, कैन्टीन का निरीक्षण किया। बीमों में सैगिंग और हनीकॉम्बिंग पाई गई।

मंत्री अनिल और रामकेश नें अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण: पकड़ी गई खामियां !
Ministers Anil and Ramkesh inspected Atal Residential School: Flaws were caught!

शटरिंग की क्वालिटी खराब होने के कारण जगह-जगह स्लैब झुकी हुई पाई गई। जगह-जगह बीमों में सैगिंग और हनीकॉम्बिंग पाई गई। इसी प्रकार गर्ल्स हास्टल और ब्वाय हास्टल में भूतल और प्रथम तल में शटरिंग की क्वालिटी ठीक न होने से जगह-जगह बीमों में हनीकॉम्बिंग पाई गई। परियोजना के तहत कराये गये सम्पूर्ण कार्याें की गुणवत्ता बेहद खराब परिलक्षित हुई। कार्यदाई संस्था को निशाने पर लिया गया। मंत्रियों नें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौध रोपण कार्य भी किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहेज न मिलने पर दवा खिलाकर गिराया गर्भ: हालत बिगड़ी, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

COVID-19 in UP : कोरोना वायरस की सेकेंड स्ट्रेन का कम होने लगा असर, 24 घंटे में सामने आए 3278 नए संक्रमित …

किसान की हत्या से मचा हड़कंप : पुलिस का दावा, जल्दी होगा खुलासा

विवाहिता का साड़ी के फंदे में लटका मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

अठ्ठाइस करोड़ में बिक गई “स्वच्छता”: गांवों में सड़ांध और फाइलों में सफाई !जिम्मेदार बेखबर !

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्य मंत्री योगी नें कहा हम “छलिया ” नहीं!बुन्देलखंड बनेगा स्वर्ग, धरती उगलेगी सोना ! ….

ब्रेकिंग न्यूज़