City News Uttar Pradesh
एमएलसी चुनाव : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से विपक्ष हो रहा पस्त, जीत के प्रति आश्वस्त
उत्तर प्रदेश

एमएलएसी चुनाव : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से विपक्ष हो रहा पस्त, जीत के प्रति आश्वस्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी प्रयागराज शिक्षक स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी की विजय के लिए जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद नेअपनें निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय रोल में है।विपक्ष पस्त है। राज्य मंत्री जसपुरा क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों में शिक्षक मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन मांगा। सरस्वती शिशु मंदिर जसपुरा में पोलिंग सेंटर की संचालन समिति की बैठक को संबोधित किया।

एमएलसी चुनाव : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से विपक्ष हो रहा पस्त, जीत के प्रति आश्वस्त
MLC Election: Opposition getting battered by Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad, confident of victory

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिंदवारी विधानसभा के बालिका इंटर कॉलेज पेलानी, मधुसूदन इंटर कॉलेज जसपुरा, प्रहलाद सिंह डिग्री कॉलेज कुम्हारिया डेरा गौरी कला, एकलव्य इंटर कॉलेज शिवपुरवा तथा अखंड इंटर कॉलेज चंदवारा में पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क किया। जसपुरा में सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित पोलिंग सेंटर की संचालन समिति की बैठक की।

एमएलएसी चुनाव : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से विपक्ष हो रहा पस्त, जीत के प्रति आश्वस्त
MLC Election: Opposition getting battered by Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad, confident of victory

कहा कि यह चुनाव शिक्षकों का है। कुछ गलत भ्रांतियां फैला कर विरोधी दलों के लोग भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए कुचक्र रच रहे हैं। ऐसे लोगों को शिक्षक एमएलसी चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी। हमें एक-एक मतदाता से संपर्क करना है। हमारे जनपद के क्रांतिकारी व्यक्तित्व, छात्र नेता से शिक्षक नेता तक का सफर तय करने वाले डॉक्टर बाबूलाल तिवारी को व्यापक समर्थन हमारी जीत का आधार होगा । प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा जीतने जा रही है।

एमएलएसी चुनाव : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से विपक्ष हो रहा पस्त, जीत के प्रति आश्वस्त
MLC Election: Opposition getting battered by Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad, confident of victory

शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला संपर्क संयोजक तथा भाजपा के जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने विषय वस्तु रखते हुए आगे की कार्य योजना समझाई। शिक्षक एमएलसी चुनाव के विधानसभा संयोजक भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने आगामी प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक के होने वाले कमिश्नरी सम्मेलन की रूपरेखा बताया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एमएलएसी चुनाव : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से विपक्ष हो रहा पस्त, जीत के प्रति आश्वस्त
MLC Election: Opposition getting battered by Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad, confident of victory

बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, राजनारायण द्विवेदी, राकेश सिंह चौहान, राकेश बाजपेई, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रकाश सेंगर, कुलदीप सिंह, सत्य नारायण पांडे, लालबाबू मिश्रा, शिवनंदन सिंह, उमेश सिंह चंदेल आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गोशाला से गोवंशी पशुओं को बेसहारा छोड़ना पड़ा महंगा, डीएम ने चार प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज करने के दिए निर्देश

दहेज की भूख ने बेटी की जिंदगी को बनाया ‘नर्क’: पति समेत चार पर मुकदमा हुआ दर्ज !

City News Uttar Pradesh

बांदा लोहरा खदान में आगजनी : विधायक एवं ब्लाक प्रमुख सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत का मंत्र’: ग्रामोद्योग मेले में भरी ‘स्वदेशी’ चेतना

City News Uttar Pradesh

जल संरक्षण ‘घोटाला’: पुरस्कार की चकाचौंध में डूबे हजारों तालाब, आंकड़ों की माया उजागर

खास खबर: 6 साल पहले मायावती पर विवादित टिप्पणी कर बैकफुट पर आए थे दयाशंकर सिंह, तब पत्नी स्वाति ने बचाई थी सियासी जमीन

ब्रेकिंग न्यूज़