27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
एमएलसी चुनाव में भाजपा नें की समीक्षा: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताई सक्रियता
उत्तर प्रदेश

एमएलसी चुनाव में भाजपा नें की समीक्षा: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताई सक्रियता

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी, प्रयागराज शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिला भाजपा नें जनप्रतिनिधियों एवं विधानसभा संयोजकों की बैठक की। प्रचार कार्य प्रगति की समीक्षा हुई। रणनीति पर फोकस किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें जीत औऱ रणनीति पर फोकस किया। बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक विवेकानंद गुप्ता ने जिले के सभी 10 मतदान केंद्रों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। बताया कि सभी जगह शिक्षक मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि दो शिक्षक एमएलसी एवं तीन स्नातक एमएलसी के हो रहे चुनाव में भाजपा का जीतना तय है। भाजपा ने जिसे प्रत्याशी बनाया है उसे जिताना है।

एमएलसी चुनाव में भाजपा नें की समीक्षा: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताई सक्रियता
BJP’s review in MLC elections: District Panchayat President Sunil told activism

भाजपा जब जीतती है तो जनकल्याण होता है। भाजपा के जीतने का मतलब अंत्योदय की परिकल्पना का साकार होना। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्वीकार्यता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस चुनाव में कुल मतदाताओं का 70 प्रतिशत भाजपा को मिलने जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा में प्रधानाचार्य, प्रबंधक के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। हमारे जनप्रतिनिधि इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए और शिक्षक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करें।भाजपा प्रत्याशी को मिलने वाले मतों में इजाफा करें।

एमएलसी चुनाव में भाजपा नें की समीक्षा: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताई सक्रियता
BJP’s review in MLC elections: District Panchayat President Sunil told activism

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें भरोसा दिलाया की प्रत्याशी को जीत दिलाने हेतु सक्रियता से संपर्क कार्य हो रहा है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने जिले की चारों विधानसभाओं की प्रगति रिपोर्ट ली। कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी 10 मतदाताओं की जिम्मेदारी देखेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ जी के द्वारा किया गया।
बैठक में नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, पूर्व विधायक राजकरण कबीर, पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय पटेल, नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिला सह संयोजक उत्तम सक्सेना, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें जमाई धूनी: जन कल्याण के फूंके मंत्र

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस बानी ‘पैसेंजर’: रेलवे व्यवस्था पर उठे ‘सवाल’

City News Uttar Pradesh

दरोगा की जिला पंचायत सदस्य से गुंडई ! अध्यक्ष सुनील पटेल डीएम से मिलें, कार्यवाई की मांग

City News Uttar Pradesh

शराब के नशे में घर आए युवक को घरवालों ने लगाई फटकार, नाराज होकर उठाया आत्मघाती कदम, दे दी जान

Banda : बकब नजीर, डीडी पंचायत ने शुल्क देकर लगवाया कोरोना टीका …

यूपी चुनाव : दस जिले की 57 सीट पर छठे चरण का मतदान हुआ समाप्त, शाम पांच बजे तक 53.31 फीसदी हुई वोटिंग, पढ़िए- कहां कितने लोगों ने डाला वोट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़