29 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की 'सड़क क्रांति': बीस करोड़ की 'परियोजनाएं' हुई स्वीकृत
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की ‘सड़क क्रांति’: बीस करोड़ की ‘परियोजनाएं’ हुई स्वीकृत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र में “विकास की नई इबारत” लिखी जा रही है। लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से 9 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को “मंजूरी” मिलना न सिर्फ एक योजना है, बल्कि यह उस “सोच का परिणाम” है,जो क्षेत्र को “पिछड़ेपन से निकालकर तरक्की की राह” पर ले जाने का संकल्प रखती है। इस पूरे विकास अभियान के “केंद्र” में हैं विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिनकी “सक्रियता और मजबूत फॉलोअप” ने बांदा को “सड़क क्रांति” की दिशा में आगे बढ़ाया है। लगातार विकास कार्यों को जमीन पर उतारने के प्रयास से प्रकाश द्विवेदी ने फिर यह साबित कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ घोषणाएं नहीं,बल्कि ठोस परिणाम देना है।

विधायक प्रकाश की 'सड़क क्रांति': बीस करोड़ की 'परियोजनाएं' हुई स्वीकृत

इनमें प्रमुख मार्गों में शामिल हैं पडुई से मनीपुर, गांधी नगर (छिबांव) से मोदीयुग चौराहा, मकारी मार्ग से करगेहना-तकुली, मकरी बिगहना से नाई, बछेही से चटसरा, पतौरा माइनर से सरस्वाह, मनीपुर से जरर, धोबिन डेरा से तिंदवारा तथा अरबई मार्ग के अवशेष भाग । इन सभी सड़कों की चौड़ाई 3.75 मीटर निर्धारित की गई है। इन 9 सड़कों की स्वीकृति को उनकी राजनीतिक इच्छाशक्ति और क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का सपना साकार होगा। वर्षों से खराब रास्तों और सीमित कनेक्टिविटी से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने वाली है। यह परियोजनाएं न सिर्फ आवागमन को आसान बनाएंगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के नए द्वार भी खोलेंगी।

विधायक प्रकाश की 'सड़क क्रांति': बीस करोड़ की 'परियोजनाएं' हुई स्वीकृत

सड़कों के साथ-साथ जल निकासी के लिए नालियां, पुल-पुलिया और सीसी कार्य भी किया जाएगा। इससे बरसात के समय होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी और सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहेंगी। इन परियोजनाओं का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा। किसान अपनी फसल आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे, छोटे व्यापारी अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकेंगे और क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस उपलब्धि के लिए योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजनाएं बांदा को “विकास के नए आयाम” देंगी और “जनता को बेहतर सुविधाएं” उपलब्ध कराएंगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनंद सिंह अनाथ बच्चों की जिंदगी में भरेंगे आनंद, कार्ययोजना शुरू ! …

दुर्घटना : डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घिसटे शव

महाकुंभ तैयारियां तेज़: चित्रकूट में सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात पर मंथन

City News Uttar Pradesh

News : CM योगी का एक्शन, डीएम-कमिश्नर को नोटिस, JE और ठेकेदार के खिलाफ रासुका लगाने के आदेश

प्रकृति का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत, किशोरी समेत छह झुलसे, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

प्रियंगा गांधी की प्रतिज्ञा रैली के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियां, पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया भ्रमण, कार्यकर्ताओं से की चर्चा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़