29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अंकित गुप्ता का स्वच्छता संदेश: "लगाई झाडू, बोले लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त"
उत्तर प्रदेश

अंकित गुप्ता का स्वच्छता संदेश: “लगाई झाडू, बोले लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “स्वच्छ बांदा, सुंदर बांदा” के संकल्प को साकार करने के लिए बांदा नगर पालिका निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने रविवार को कचहरी मुख्तार खाना में सफाई कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खुद श्रमदान किया और नगरवासियों को प्रेरित किया।

अंकित गुप्ता का स्वच्छता संदेश: "लगाई झाडू, बोले लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त"

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने साफ तौर पर निर्देश दिया कि नगर में सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर सहित नगर के सभी सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों और सफाईकर्मियों को हिदायत दी कि यदि सफाई कार्य में किसी तरह की ढिलाई हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अंकित गुप्ता का स्वच्छता संदेश: "लगाई झाडू, बोले लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त"

उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जब तक आमजन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक स्वच्छता अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि कचरा कूड़ेदान में डालें, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

अंकित गुप्ता का स्वच्छता संदेश: "लगाई झाडू, बोले लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त"

इस स्वच्छता अभियान में जिला अधिवक्ता बार संघ के अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, महामंत्री मनोज निगम लाला, कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता और कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रसाद सोनी ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना की और अधिवक्ता समुदाय से भी स्वच्छता अभियान में योगदान देने की अपील की।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गंभीर बीमारी से पीड़ित बहन को गोद में लेकर डीएम के दरबार पहुंची वंदना, जिलाधिकारी पीड़ा सुन हुए भावुक, तत्काल अपने स्कार्ट गाड़ी से भेजा अस्पताल

विधायक ओममणी वर्मा बारिश की ‘तबाही’ से द्रवित: पीड़ितों की ‘मदद’ हेतु डीएम को पत्र

City News Uttar Pradesh Desk

तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव: खौलते तेल की चपेट में आए तीन लोग, सीसीटीवी में कैद हुई तबाही

विधायक प्रकाश भड़के : आवास योजना में भ्रष्टचार नहीं बर्दाश्त …

अंकित बासू बोले : विधायक एवं अध्यक्ष के प्रयासों से अब नगर दिखेगा महानगर

City News Uttar Pradesh

दो साल से अधूरे 10 हजार से अधिक पीएम आवास

ब्रेकिंग न्यूज़