29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा से बसें मतदाताओं को लेकर कमल नयन दर्शन को रवाना: विधायक प्रकाश एवं सुनील नें दिखाया झंडा
उत्तर प्रदेश

बांदा से बसें मतदाताओं को लेकर कमल नयन दर्शन को रवाना: विधायक प्रकाश एवं सुनील नें दिखाया झंडा

  • विनोद मिश्र

बांदा। “रामलला के दर्शन पाओ भाजपा के गुण गावो” की रणनीति के तहत हर विधान सभा से मतदाताओं को अयोध्या भेजने का अभियान भाजपा नेताओं द्वारा बांदा में भी शुरू कर दिया गया। मतदाताओं का मन “कमल मय” बनाने के लिये “कमलनयन दर्शन” अभियान को सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें अपने विधान सभा में चार बसों को हरी झंडी दिखाई तो बबेरू में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें तीर्थ बसों को रवाना किया।

बांदा से बसें मतदाताओं को लेकर कमल नयन दर्शन को रवाना: विधायक प्रकाश एवं सुनील नें दिखाया झंडा
Buses from Banda left for Kamal Nayan Darshan with voters: MLA Prakash and Sunil showed the flag

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें अपनी विधानसभा के चारों मण्डलों से चार-चार बसे कुल 16 बसे में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से अयोध्या रवाना की। पार्टी पदाधिकारियों को भी आयोध्याधाम दर्शन हेतु भेजा गया। इन बसों से लगभग 800 दर्शनार्थी अध्योध्याधाम रवाना किये गये। इन बसों को जीआईसी मैदान में विधायक प्रकाश द्विवेदी नें रवाना किया।

बांदा से बसें मतदाताओं को लेकर कमल नयन दर्शन को रवाना: विधायक प्रकाश एवं सुनील नें दिखाया झंडा
Buses from Banda left for Kamal Nayan Darshan with voters: MLA Prakash and Sunil showed the flag

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिलाउपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रेमनारायण द्विवेदी, जिला मंत्री पंकज रैकवार, ब्लाक प्रमुख बडोखर स्वर्ण सिंह सोनू, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, नगर पालिका चेयर मैन प्रतिनिधि अंकित बासू, नगर अध्यक्ष दक्षिणी राकेश गुप्ता दद्दू, मण्डल अध्यक्ष महुआ रामकृष्ण शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष बिसण्डा रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

बांदा से बसें मतदाताओं को लेकर कमल नयन दर्शन को रवाना: विधायक प्रकाश एवं सुनील नें दिखाया झंडा
Buses from Banda left for Kamal Nayan Darshan with voters: MLA Prakash and Sunil showed the flag

इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा आगे भी इसी तरह विधानसभा के सभी ग्रामों, मजरों, पुरवों, एवं बांदा नगर के सभी वार्डो/मोहल्लों से दर्शनार्थियों को कमल योजना के तहत कमल नयन दर्शन हेतु अयोध्या भेजा जायेगा। इसी तरह बबेरू विधान सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें बस द्वारा क्षेत्रीय लोगों को चंदन वंदन कर अयोध्या रवाना किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP : दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास धमाके के बाद यूपी में अलर्ट, संदिग्धों पर कड़ी नजर…

City News Uttar Pradesh

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की खाना पूरी ! कागजों में किया जा रहा सब ओके !

फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन हुआ शुरू, कालेज प्रशासन पर हठधर्मिता का लगाया आरोप

राम दरबार में तुलसी जयंती पर बही काव्य रसधार: सम्मानित किये गये साहित्यकार

अब्बास -निकहत सिक्रेट मुलाकात की इन साइड स्टोरी : दी गई कार औऱ महंगे गिफ्ट !

City News Uttar Pradesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग, उमड़ पड़ी भारी भीड़, छतों से की गई पुष्पवर्षा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़