
- विनोद मिश्रा
बांदा। भारतीय राजनीति के युगपुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर जिला परिषद स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर माहौल अटल भक्ति से सराबोर रहा।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अटल बिहारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा की ‘अटल बिहारी के जीवन का हर क्षण भारत माता के वैभव और गौरव को ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए समर्पित रहा’। उनके मूल्य और आदर्श हम सभी के लिए अनमोल धरोहर हैं। अटल का भारत सदैव सर्वांगीण प्रगति और सेवाभाव से प्रेरणा देता रहेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने और उनके कार्यकाल में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। “पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर भारत-पाकिस्तान संबंधों में सुधार तक, उनके साहसिक कदमों ने देश को नई पहचान दी”। उनके विचार न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक रहेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह ने कहा ‘अटल जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे, उन्हें पद्म विभूषण और भारत रत्न से सम्मानित’ किया गया। राजनीति में मूल्यों और आदर्शों की स्थापना कर उन्होंने यह साबित किया कि ‘राजनीति केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और संस्कार का माध्यम’ है।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से वंदना गुप्ता, संतू गुप्ता, उत्तम सक्सेना, पंकज रायक्रवार, दुर्गा चौरसिया, रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, अंकित गुप्ता, अमित सेठ भोलू, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राजेश गुप्ता रज्जन समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
