
- विनोद मिश्रा
सैदाबाद : श्रीराम मंदिर निर्माण में श्रीराम भक्त बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है । अपनी सामर्थ्य क़े अनुसार श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण में क्षेत्रीय लोग योगदान कर रहे है ।

पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डा राकेशधर त्रिपाठी ने अपने पैतृक आवास बजहा मिश्रान गांव में आरएसएस क़े जिला सह सन्चालक बद्रीप्रसाद को श्रीराम मंदिर निर्माण क़े लिये एक लाख एक्कीस हजार का अनुदान दिया सैदाबाद ब्लाक प्रमुख प्रमोद त्रिपाठी, मिशन मोदी अगेन पीएम काशी प्रांत युवा मोर्चा के अध्यक्ष इंजीनियर श्री प्रणव त्रिपाठी ग्रामोदय समिति चौरा वडेरा, डा पंकज त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, मनेद्र त्रिपाठी, देवमणि , गोपीकृष्ण, राधेश्याम आदि लोगो ने अपनी क्षमतानुसार निधि समर्पण की।

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने क़हा कि राममंदिर हमारे पूर्वजो का सपना था जो अब साकार होने जा रहा है । पुरानी पीढ़ी को यह सौभाग्य नही मिला लेकिन हम लोग भाग्यशाली है ।

इस मौके पर अरविंद त्रिपाठी, रमेश दत्त पांडेय, बेचन, नितिन, महेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अश्वनी दूबे,अमरनाथ, अरुणेंद्र यादव, सुनील त्रिपाठी, कार्तिकेय, धनंजय पांडेय , राजीव तिवारी, आशीष मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
