26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : डीएम आनन्द ने बालू माफियाओं के आनन्द में डाला खलल, मचा हड़कंप और हुई कारवाई…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनन्द सिंह ने बालू माफियाओं की चुनौती स्वीकार कर ली है। इसी क्रम में जिले की फतेहपुर सीमा के पास बेंदा घाट में चल रही बालू खदानों का डीएम आनंद कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण कियातो हड़कंप मच गई। यहां खदान नंबर एक में डीएम घाट तक गए। यहां उन्हें 7 ओवरलोड ट्रक नजर आए। इन्हें सीज करा दिया। यहां पीटीजेड कैमरा लगा नहीं पाया गया साथ ही सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी बंद मिली। खदान नंबर चार में भी निरीक्षण किया। यहां भी सात ट्रक ओवरलोड मिले। इन्हें भी सीजकर बेंदा घाट पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में दिया गया।

डीएम ने दोनों खदानों में चल रहा खनन देखा। यहां पट्टाधारकों के कंप्यूटर और अन्य अभिलेख चेक किए। यहां भी सात ओवरलोड ट्रक बेंदा पुलिस के हवाले किए गए। खदान नंबर दो में खनिज अधिकारी को जांच के लिए भेजा। डीएम ने कहा कि जांच में और गड़बड़ियां सामने आईं तो उस पर भी कार्रवाई होगी। अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी। डीएम के साथ ज्वाइंट एसडीएम सुधीर सिंह , सीओ अजय भदौरिया, राजस्व को चूना लगाने मे कुख्यात से मानें जानें वाले खनिज अधिकारी सुभाष सिंह सहित स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डिजिटल सिस्टम फेल: भुगतान के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर, दावों और हकीकत में फर्क

डीएम आनंद सिंह की हिदायत : शिकायतों का तीन दिन में हो निस्तारण …

City News Uttar Pradesh

बालू खदान “अछरोंड़” में अवैध खनन का “धमाल” : योगी सरकार हो रही “बदनाम” !

सिंचाई विभाग का बहुचर्चित टेंडर घोटाला: बांदा में केन औऱ यमुना में बनने हैं तीन तटबंध

बालू भरा डम्फर बना मौत का सबब : एक ही परिवार के दो की मौत नौ घायल

City News Uttar Pradesh

फाइलेरिया प्रभावित अंगों की रखें सफाई, कैंपिंग के जरिए हाईड्रोसील मरीजों के आपरेशन की बनाई गई रणनीति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़