- ब्यूरो रिपोर्ट
हमीरपुर। जिले में भैंस खोजने गई किशोरी को मोहल्ले के युवक ने सुनसान जगह में ले जाकर दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंची लड़की ने परिजनों को जानकारी दी। मां ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नगर राठ के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 3 नवंबर को उनकी 13 वर्षीय पुत्री अपनी भैंस की तलाश करते हुए गल्ला मंडी के पीछे खेतों की ओर गई थी।

जहां पहले से मौजूद मोहल्ले का चंद्रभान उनकी पुत्री को पकड़ कर सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि दबंग ने जबरन उनकी बेटी के साथ गलत कृत्य किया। खून से लथपथ पुत्री ने घर पहुंच उन्हें घटना की जानकारी दी। बताया कि उनके पति बाहर गए हुए थे। पति के वापस लौटने पर रविवार रात कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
