28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विवेकानंद की पुण्य तिथि पर भाजपा नें दी श्रंद्धांजलि : व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा
उत्तर प्रदेश

विवेकानंद की पुण्य तिथि पर भाजपा नें दी श्रंद्धांजलि : व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महान समाज सुधारक, दार्शनिक, ओजस्वी वक्ता और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर भाजपा पदाधिकारियों ने जिला भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया।

विवेकानंद की पुण्य तिथि पर भाजपा नें दी श्रंद्धांजलि : व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा
BJP pays tribute on Vivekananda’s death anniversary: ​​discussion on personality creation

सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला भाजपा प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कमलावती सिंह ने कहा कि युगप्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी ने अपने असीम ज्ञान व पुरुषार्थ से पूरे विश्व को सनातन संस्कृति व दर्शन की ज्योति से आलोकित किया। वो जातिवाद, अस्पृश्यता व सामाजिक आडंबरों के प्रखर आलोचक थे।

स्वामी विवेकानंद जी के विचारों में अध्यात्म, राष्ट्रवाद व आधुनिकता का अद्भुत समन्वय था। राष्ट्र के प्रेरणापुंज विवेकानंद जी ने अपने प्रगतिशील विचारों से युवाओं में राष्ट्रनिर्माण की चेतना जगाई।उनके निर्वाण दिवस पर हर भारतीय उनकी शिक्षा व आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प ले, यही ऐसे महामानव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर सोशल मीडिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी शैलेंद्र जायसवाल, क्षेत्र पदाधिकारी राजेश सेन, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान महोखर धीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, उत्तम सक्सेना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, निखिल सक्सेना धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विकास के नाम पर ‘भ्रष्टाचार’ की सड़क: ऊपर से चमक, अंदर से ‘सड़न’ !

Banda- डीएम का गजब निर्णय, व्हाट्सअप ग्रुप से होगी गौशालाओं की निगरानी…

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया कम लागत से जुडेगी नहरें : योजनायें शीघ्र होंगी पूर्ण

उमेश पाल हत्याकांड: पांच लाख के इनामी शूटर की गर्लफ्रेंड को किया गिरफ्तार, कॉल डिटेल के आधार पर उठाया

Banda- सचिवालय निर्माण में लापरवाही:डीएम की कार्यवाई मची खलबली !

City News Uttar Pradesh

स्वागत की अनूठी व्यवस्था : गांवों में मेहमानों का मन “मयूर” सा हो जाऐगा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़