City News Uttar Pradesh
दादर वाया बांदा से बलिया एवं गोरखपुर के लिए ट्रेन का फिर शुरू हुआ संचालन
उत्तर प्रदेश

बांदा वालों की हो गई “बल्ले -बल्ले” : रोजाना कर सकते है “मायानगरी के दर्शन”

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रेलवे विभाग नें बांदा वालों की बल्ले बल्ले कर दी है। रोजाना मायानगरी के दर्शन कराने की व्यवस्था हो गई है। जीहां बांदा मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बांदा स्टेशन से अब यात्रियों को रोजाना मुंबई के लिए साधन उपलब्ध रहेगा। त्योहार स्पेशल बलिया एक्सप्रेस को अब दैनिक के रूप में वहां तक के लिए चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को अब साधन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

बांदा वालों की हो गई "बल्ले -बल्ले" : रोजाना कर सकते है "मायानगरी के दर्शन"
Banda’s people have become “bat-bats”: daily can do “darshan of Mayanagari”

बांदा रेलवे स्टेशन से अभी तक कोई भी ट्रेन रोजाना मुंबई के लिए नहीं थी। प्रयागराज व तुलसी एक्सप्रेस साप्ताहिक के रूप में चल रही थीं। इसके अलावा त्योहार स्पेशल के रूप में रेलवे ने बलिया एक्सप्रेस को 31 मार्च तक के लिए चलाया था। लेकिन, ट्रेन में बांदा से रोजाना करीब तीन सौ यात्री सफर कर रहे हैं। अन्य स्टेशनों से भी ट्रेन भरी चल रही है। जिसके चलते रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ने ट्रेन को मार्च से तीन माह संचालन का समय बढ़ाकर जून तक कर दिया है। जिसमें मुंबई से बलिया तक बांदा से मंगल, बुधवार, गुरुवार व शनिवार को रवाना होगी।

बांदा वालों की हो गई "बल्ले -बल्ले" : रोजाना कर सकते है "मायानगरी के दर्शन"
Banda’s people have become “bat-bats”: daily can do “darshan of Mayanagari”

इसी तरह मुंबई से गोरखपुर के लिए यह ट्रेन शुक्रवार, रविवार व सोमवार जाएगी। इन्हीं दिनों में ट्रेन बलिया व गोरपुर से वापसी मुंबई से बांदा होकर निकलेगी। ट्रेन मुंबई से बांदा दोपहर 2:45 बजे आएगी। जबकि मुंबई के लिए ट्रेन रात में तीन बजे बलिया व गोरखपुर से अलग-अलग दिवस में बांदा आएगी। यात्री रोजाना बांदा से मुंबई तक के लिए आ जा सकते हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करोड़ों का ‘ऑक्सीजन प्लांट’ हुआ बेदम: मरीजों की ‘जिंदगी’ भगवान भरोसे, कब जागेगा विभाग !

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव नें उड़ा दी है नींद : बेचैनी भरी है आयोजन की प्रतिक्षा

City News Uttar Pradesh

Banda- पंडित जेएन महाविद्यालय इकाई की एबीवीपी ने की घोषणा…

City News Uttar Pradesh

पिता की नाइंसाफी पर रजिस्ट्री आफिस परिसर में मारपीट : पुलिस से हाथापाई, दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेत्री श्वेता की मौत : राजनीति में बढ़ता कद देख पति दीपक करता था प्रताड़ित, पत्नी के चरित्र को लेकर उठाता था सवाल, पिता बोले- दामाद को था डर कि कहीं विधायक व सांसद न बन जाए

डीआईजी की अपराध समीक्षा बैठक : महिला अपराधों की रोकथाम के लिए करें कड़े प्रयास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़