- विनोद मिश्रा
बांदा। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली एक योजना “सूनसान राहों” में भटक रही हैं। पर इनके क्रियान्वन के लिये कोई “शहनशाह” सामने नहीं आया। योजना लापरवाही की शिकार हो गई।

यह कौन सी योजना है यह जानने की उत्सुकता हम आपकी खत्म करेंगे। तो जानिए क्या है यह योजना जो जगमगाने की जगह अंधकार में विलीन हो गई। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में शामिल एक चौथाई गांव में 3 साल बीत जाने के बाद भी गांव की गलियां स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमग नहीं हो सकीं। मात्र 20 ग्राम पंचायतें इस योजना में शामिल की गईं हैं। अब तो योजना के लिए तय की गई समय सीमा भी खत्म हो चुकी है।

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामों में स्ट्रीट लाइन लगाने की योजना वर्ष 2018 में शुरू की थी। जनपद के 20 गांवों में 478 स्ट्रीट लाइटें लगनी थी, लेकिन नेडा विभाग निर्धारित अवधि में मात्र 15 गांवों में 323 लाइटें ही लगा सका। पांच गांवों में 115 स्ट्रीट लाइटें नहीं लग सकीं। योजना महज तीन साल के लिए थी।

परियोजना अधिकारी विहीन नेडा विभाग के एक मात्र कर्मचारी इस संबंध में बजट का अभाव बता रहे हैं। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य का कहना है कि गांवों में स्ट्रीट लाइन लगाने का काम शासन स्तर से कंपनी को दिया जाता है। कंपनी ने स्ट्रीट लाइटें क्यों नहीं लगाईं, इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों से की जाएगी। शेष गांवों में जल्द स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। लेकिन कब यह तो सीडीओ और भगवान जानें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
