24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह को हैरानी, एक्सप्रेस वे निर्माण में देख शैतानी ! ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद सिंह इस बात पर हैरान रह गये की बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य उनके निर्देश के बावजूद अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा,जबकि पांच जून से उन्होंने कार्यदाई संस्था को तेजी लाने के लिये निर्देश पूर्व में दिये थे।


डीएम नें आज बुंदेलखंड एक्स प्रेस वे की जब पुनः समीक्षा की तो कार्यदाई संस्था नें तमाम अड़चनों की दिक्कतें फिर दुहरा दीं। इससे डीएम आनंद सिंह का नाराज हो जाना स्वाभाविक था।

जिलाधिकारी को बताया गया की बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के फेज-1 एवं 2 के तहसील बांदा के ग्राम जारी एवं तहसील बबेरू के ग्राम मवई खुर्द में अतिरिक्त भूमि की जरूरत है।नाराज जिलाधिकारी नें तहसीलदार बबेरू एवं बांदा को निर्देशित किया कि नियमानुसार भूमि क्रय की कार्यवाही दो दिन में पूरी कराये।


परियोजना से सम्बन्धित अधिकारियों ने यह भी रोना रोया की तहसील बांदा में 1, अतर्रा में 2 एवं बबेरू में 1 स्थान पर विद्युत विभाग द्वारा हाईटेंशन लाइन हटवायी जानी थी, जो अभी तक नहीं हटवायी गयी । जिलाधिकारी नेंविद्युत विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को शीर्ष प्राथमिकता लाइन हटाने को कहा।


बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुरजीत सिंह, तहसीलदार बांदा, बबेरू एवं अतर्रा तथा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के फेज-1 एवं 2 के अधिकारीगण उपस्थित रहें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि उत्पादों की मार्केटिंग की उचित करें व्यवस्था : कृषि उत्पादन आयुक्त …

Banda : बहुचर्चित बाल यौन उत्त्पीडनका मामला, आरोपी जेई और उसकी पत्नी की रिमांड बढ़ी…

City News Uttar Pradesh

महिला सम्मान पर ‘सियासी बवाल’: राष्ट्रपति तक पहुंचा ‘सपा महिला सभा’ का ‘आक्रोश’

City News Uttar Pradesh

एसिड अटैक : बांदा में घर के बाहर खेलने पर विवाद इतना बढ़ा कि पड़ोसी ने तेजाब से कर दिया हमला, मां-बेटी झुलसी, हालत गंभीर …

City News Uttar Pradesh

आश्चर्य “योगी” सरकार में दुस्साह : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो के बन रहे आवास !

City News Uttar Pradesh

घर बना कत्लगाह: पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, बेटी के सामने ‘बिखर’ गई दुनिया !

ब्रेकिंग न्यूज़