City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : बांदा जिला पंचायात सदस्य पद के भाजपाई उम्मीदवारों ने कराया नामांकन …

 

– जिलाध्यक्ष भाजपा के नेतृत्व में नामांकन प्रक्रिया हुई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शनिवार को जिला पंचायत में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के नेतृत्व में भाजपा से घोषित उम्मीदवारों ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराया। इस दौरान भाजपाइयों का हुजूम जमा रहा।


भाजपा के सभी 30 जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार प्रातः 11 बजे स्थित एक मैरिज हाल में एकत्रित हुए, वहां भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के नेतृत्व में सभी प्रत्याशियों का सम्मान किया गया। इसके बाद पैदल जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर सभी प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन भरकर जमा किया गया। मैरिज हाल में आयोजित प्रत्याशियों के सम्मान समारोह के दौरान जिला पंचायत वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी रही गीता सागर, भाजपा नेता कमलेश श्रीवास्तव तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे सुरेंद्र सिंह एडवोकेट के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। नामांकन करने वाले भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 1 से दिनेश निषाद, वार्ड नंबर 2 से धनंजय करवरिया, वार्ड नंबर 3 से मंजू देवी, वार्ड नंबर 4 से अजय सिंह पटेल, वार्ड नंबर 5 से देवानंद द्विवेदी, वार्ड नंबर 6 से सुनील पटेल, वार्ड नंबर 7 से सीताराम भारतीय, वार्ड नंबर 8 से राजनारायण द्विवेदी, वार्ड नंबर 9 से शशिप्रभा सिंह, वार्ड नंबर 10 से ममता देवी, वार्ड नंबर 11 से विजयपाल निषाद, वार्ड नंबर 12 से स्वेता सिंह, वार्ड नंबर 13 से राजकुमारी, वार्ड नंबर 14 से रेखा देवी, वार्ड नंबर 15 से वंदना प्रजापति, वार्ड नंबर 16 से संतराम सिंह, वार्ड नंबर 17 से कृष्ण किशोर खंगार, वार्ड नंबर 18 से लक्ष्मीनिया, वार्ड नंबर 19 से सदाशिव अनुरागी, वार्ड नंबर 20 से प्रदुम्न नरेश आजाद, वार्ड नंबर 21 से सीमा देवी, वार्ड नंबर 22 से आनंद गौतम, वार्ड नंबर 23 से आशा देवी, वार्ड नंबर 24 से मृत्युंजय चतुर्वेदी, वार्ड नंबर 25 से संजना कुशवाहा, वार्ड नंबर 26 से आराधना देवी, वार्ड नंबर 27 से रामबाबू त्रिपाठी, वार्ड नंबर 28 से सदाशिव भारतीय, वार्ड नंबर 29 से शिव शरण सिंह तथा वार्ड नंबर 30 से भोला कबीर ने अपना नामांकन दाखिल किया। मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक राजकरन कबीर, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के पदाधिकारी अयोध्या सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चैहान, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, पंचायत चुनाव के जिला संयोजक संतोष गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, बोर्ड की परीक्षा देकर लौटा था घर

मदीने के खजूर बने रोजेदारों की पहली पसंद दाम में हुआ इजाफा

संगठन चलाने में माहिर मंत्री रामकेश निषाद नें पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला में कवि सम्मेलन: राम और भक्ति पर कवियों ने किया मंत्र मुग्ध

घुमंतू गिरोह का ‘हाई-प्रोफाइल’ जाल ‘बेनक़ाब’ : लाखों की ‘ठगी’ का हुआ खुलासा, 4 गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : डाकुओं के भय से पहले था वीरान, कायाकल्प से अब आबाद …

ब्रेकिंग न्यूज़