City News Uttar Pradesh
जिले में बढ़ी बिजली कटौती: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में बुरा हाल
उत्तर प्रदेश

जिले में बढ़ी बिजली कटौती: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में बुरा हाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अक्टूबर माह में भी “बिजली आपूर्ति” अटकी हुई है। कटौती का हाल अपरम्पार है। कमोबेश सभी इलाकों में कटौती की कैंची चल रही है। रोस्टर के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। पॉवर कॉर्पोरेशन की दैनिक प्रणाली रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में औसतन 16 घंटे आपूर्ति हो पा रही है,जबकि बामुश्किल आठ घंटे बिजली मिल रही है।

जिले में बढ़ी बिजली कटौती: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में बुरा हाल
Increased power cut in the district: Bad condition in both city and rural areas

पीक समय की मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर है। इसी का नतीजा है कि ग्रामीण क्षेत्रों मेंअलग-अलग समय पर 12 से 14 घंटे तक की कटौती हो रही है। अक्टूबर माह में खेतों का पलेवा आदि में बिजली की डिमांड और ज्यादा है। ग्रामीणों का कहना है कि आठ घंटे से ज्यादा बिजली उन्हें नहीं मिल पा रही। स्थानीय स्तर पर कोई फॉल्ट आने पर मुसीबत और बढ़ जाती है। कस्बों से भी बीच-बीच में कटौती की शिकायतें आ रही हैं।

जिले में बढ़ी बिजली कटौती: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में बुरा हाल
Increased power cut in the district: Bad condition in both city and rural areas

रात 8-12 बजे के बीच के पीक आवर्स में मांग ज्यादा बढ़ जाती है। जिला मुख्यालय में ही बमुश्किल बमुश्किल 14 से 15 घंटे बिजली मिल रही है। दिन -रात बिजली का आना -जाना लगा रहता है।अक्टूम्बर में गर्मी और बिजली की कटौती के समिश्रण नें जनता में त्राहि माम की सी स्थिति उत्पन्न कर दी है।

जिले में बढ़ी बिजली कटौती: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में बुरा हाल
Increased power cut in the district: Bad condition in both city and rural areas

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू नें इस संदर्भ में अधिशासी अभिंयता ग्रामीण दक्षिणांचल को पत्र लिखा है। कहा है की शासन के निर्देश के मुताबिक गांवों को बिजली नहीं मिल पा रही। चार -चार घंटे की आपूर्ति मिल रही है, जो चिंतनीय है। रोस्टर के अनुसार आपूर्ति के निर्देश दें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : माघ मेला के लिये मंडल से डेढ़ सौ बसों का बेड़ा तैयार…

City News Uttar Pradesh

सपा बांदा सदर से प्रदीप जड़िया का नाम क्या करेगी फाइनल ? जडिया की जड़ चयन समिति में हुई मजबूत !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें किसानों को बांटे बीजों के मिनीकिट : बेहतर उत्पादकता पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में पांच जुलाई से खुलेंगे जिम, मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल

होली पर ट्रेनों में स्लीपर कोच बन गये जनरल : सभी डिब्बे हाउस फुल

City News Uttar Pradesh

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में बगावत: सुभासपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दिया इस्तीफा, मुख्तार अंसारी को फंडिंग के लगाए गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़