City News Uttar Pradesh
कोरोना रिकवरी रेट में चित्रकूट जिला मंडल में अव्वल, बांदा दूसरे स्थान पर
उत्तर प्रदेश

कोरोना रिकवरी रेट में चित्रकूट जिला मंडल में अव्वल, बांदा दूसरे स्थान पर

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की सक्रियता और दिन-रात की मेहनत ने कोरोना संकट से चित्रकूटधाम मंडल को उबारने में काफी सफलता दिलाई है। कोरोना का प्रसार और उसके रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की सजगता का नतीजा है कि मंडल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का रिकवरी रेट 97.96 फीसदी है। इसमें चित्रकूट जिला 98.76 फीसदी रिकवरी रेट के साथ अव्वल है।

– चित्रकूट जनपद का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी

पिछले कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। इसके साथ ही संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या में काफी सुधार हुआ है। अपर निदेशक-स्वास्थ्य डा. नरेश सिंह तोमर ने बताया कि 16 फरवरी तक चित्रकूट जिले में 7804 संक्रमित मिल हैं। इसमें 7707 लोग पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुके हैं। 18 एक्टिव केस हैं। बांदा जनपद 98.09 फीसद के साथ दूसरे स्थान पर है। यहां 12168 संक्रमितों में से 11936 रिकवर हो चुके हैं। 67 एक्टिव केस हैं। इसी तरह हमीरपुर जनपद का रिकवरी रेट 97.25 फीसदी है। यहां 6091 में से 5924 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 65 एक्टिव केस हैं। अपर निदेशक ने बताया कि महोबा जिले का रिकवरी रेट 97.24 फीसदी है। यहां 4542 में से 4417 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 37 एक्टिव केस हैं।

– मंडल में रोजाना हो रहीं पाँच हजार से अधिक टेस्टिंग

डा. तोमर ने बताया कि मंडल में टेस्टिंग-ट्रेसिंग पर काफी जोर दिया जा रहा है। चारों जनपद में रोजाना पाँच हजार से ज्यादा टेस्टिंग की जा रही है, क्योंकि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है । लोग दो गज की दूरी, फेस मास्क और हाथ धोने की अपनी दिनचर्या बिल्कुल न बदलें। यह बेहद जरूरी है।

कोरोना रिकवरी रेट में चित्रकूट जिला मंडल में अव्वल, बांदा दूसरे स्थान पर
Chitrakoot district topper in Corona recovery rate, Banda second

– संक्रमण पर नियंत्रण में टीकाकरण की रही अहम भूमिका

बांदा। संक्रमण पर नियंत्रण पाने में कोविड टीकाकरण की अहम भूमिका रही। कोरोना से निपटने के लिए कोविड गाइडलाइन के साथ लोगों को टीकाकरण के लिए भी जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि बांदा जनपद में 12.76 लाख आबादी को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष लक्ष्य से ज्यादा 102 फीसद यानी 13.02 लाख लोगों ने टीका लगवाया है। इनमें से 10.36 लाख आबादी ने दूसरी डोज लगवा ली है। इसी तरह 15 से 18 आयु वर्ष के बच्चों में 12.06 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 100 फीसदी से ज्यादा यानी 12.07 लाख ने प्रथम डोज लगवा ली है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग नें किया बाखबर : सावधानी हटी समझो दुर्घटना घटी

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: बांदा जेल में पड़ा था दिल का दौरा, मेडिकल कालेज छावनी में हुआ तब्दील

City News Uttar Pradesh

News : मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कोरोना से मौत, 26 दिसंबर को पाए गए थे संक्रमित…

समाधान दिवस : डीएम और एसपी नें थाने में बैठ सुनी जनसमस्याएं

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : संसदीय क्षेत्र की सभी सड़कें मार्च तक हो जायेगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने नगर सुंदरीकरण की दी ‘उड़ान’ : दो ‘सीसी रोड’ का लोकार्पण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़