29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
रिश्ते हुए शर्मशार : चचेरे भाई ने की दरिंदगी तो परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान
उत्तर प्रदेश

मेरे साथ दुष्कर्म हुआ…अश्लील वीडियो बनाया गया, इसलिए मरना चाहती हूं… सुसाइड नोट लिख नाबालिक युवती ने लगाई फांसी

 

महोबा। मेरे साथ जबरदस्ती हुई है, मेरा दुष्कर्म हुआ, मेरी मौत का जिम्मेदार प्रेम कुमार है, इसलिए फांसी लगा कर मरना है, टूटी फूटी भाषा में पीड़िता ने सुसाइड नोट लिखने के बाद घर पर गुरुवार को फंदा लगा कर जान दे दी। स्वजन की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ महोबा सदर कोतवाली मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मेरे साथ दुष्कर्म हुआ, अश्लील वीडियो बनाया गया, इसलिए मरना चाहती हूं, सुसाइड नोट लिख नाबालिक युवती ने लगाई फांसी
I was raped, pornographic video was made, that’s why I want to die, minor girl hanged herself by writing suicide note

घटना 14 फरवरी की है। महोबा सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी अपने घर पर थी। तभी आरोपित प्रेमकुमार ने उसे अकेला जान कर घर घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में जाते-जाते धमकी दी कि यदि किसी से कुछ कहा तो उसे वायरल कर देगा। पीड़िता ने सुसाइड नोट में लिखा कि आरोपित बीच-बीच में उसे धमकी देकर घर बुला कर दुष्कर्म करता था। मेरी मौत का जिम्मेदार प्रेमकुमार है, यह लेटर पुलिस तक पहुंचा दिया जाए और दोषी को फांसी दी जाए।

पीड़िता के भाई ने बताया कि घटना के बाद से बहन इतना परेशान थी कि उसने फंदा लगा कर जान दे दी। उसकी ओर से सुसाइट नोट भी लिखा गया है, जो मिला है। मामले में सदर सीओ रामप्रवेश राय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पाक्सो व दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ‘शहर को बना रहे स्मार्ट’: जनता को ‘सुरक्षा और सुगमता’ की दी ‘सौगात’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पर्यटन स्थल पहाडिया देवी में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में किया सरेंडर, डेढ़ साल से था फरार, एक लाख का इनाम था घोषित, पुलिस और एसटीएफ की टीमें रहीं फेल

City News Uttar Pradesh

बसपा का शंखनाद: चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन, ‘जागो प्यारे जागो’ का फूंका ‘बिगुल’

City News Uttar Pradesh

जेएन महाविद्यालय में एडमीशन प्रकरण : सपा की सदस्यता लेनें वालों को प्रवेश, अनशन शुरू, विधायक प्रकाश करायेंगे जांच

City News Uttar Pradesh

बांदा से फर्राटा भरेगी ‘फोरलेन’: 6500 करोड़ से बदलेगी तकदीर, चुटकियों में होगा ‘टांडा’ तक का सफर !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़