24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री "रामकेश की बरसी कृपा": बांदा -हमीरपुर मार्ग को "41 करोड़ 26 लाख" मंजूर
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले: जलजीवन मिशन नें प्रदेश में स्थापित किया है कीर्तिमान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरुप “जल जीवन मिशन” के अंतर्गत आज प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में हर घर जल पहुंचाने का कार्य तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल प्रबंधन में “जल जीवन मिशन ने एक कीर्तिमान स्थापित” किया है। इसके लिए जल जीवन मिशन और जनता जनार्दन को बधाई है।

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले: जलजीवन मिशन नें प्रदेश में स्थापित किया है कीर्तिमान
Jal Shakti Minister Ramkesh said: Jal Jeevan Mission has set a record in the state

जलशक्ति मंत्री गुरू पूर्णिमा पर अपने आवास पर मीडिया से रूबरू थे। कहा कि ये लक्ष्य कठिन था,आज राज्य के अंदर 50 प्रतिशत घरों में नल का कनेक्शन देने में जल जीवन मिशन सफल रहा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पूरी टीम और जनता के प्रयासों से हम शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने में सफल होगें। मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि वर्ष 2024 से पहले प्रदेश के सभी घरों में पेयजल पहुंचा कर प्रधानमंत्री का सपना साकार करेंगे। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में परिश्रम की पराकाष्ठा कर घरों में पेयजल पहुंचाया जायेगा।


मंत्री रामकेश नें याद दिलाया की एक समय था कि बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी मंगाया जाता था। उस दर्द को गरीब महिलाएं समझती हैं। मोदी और योगी उस महिला की पीड़ा को महसूस करते हैं। बाल्टी भरकर लाने, घड़ा भरकर सिर पर पानी लाने, हैन्डपम्प चलाने से महिलाओं को जो तकलीफ होती थी, उससे मुक्ति मिलेगी।उसके घर पर टोटी लगेगा और टोटी से शुद्ध पानी उसके घर में मिलेगा। जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी एवं सीएम योगी को हृदय से बधाई देता हूं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की लोकप्रियता ‘सर्वे’ में ‘गगनचुंबी’: सदर सीट के फिर बनें ‘मजबूत’ दावेदार

City News Uttar Pradesh

भाजपा की बैठक : विधान परिषद चुनाव जीतने की बनाई रणनीति

बांदा में “हाय बिजली हाय”: शहर से लेकर गांवों तक लोग हैं “बेहाल” !

City News Uttar Pradesh

बांदा की शख्सियत शोभाराम : इनके राष्ट्र प्रेम जज्बे को सलाम

Banda- ईद का चाँद बने शिक्षक विधायक ने दिया दर्शन! भाषण में झाड़ी नौटंकी !

City News Uttar Pradesh

रिश्ते हुए शर्मसार : चाचा ने भतीजी के साथ किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़