City News Uttar Pradesh
विहिप ने सावन माह में मीट की दुकानें पर किया नजर टेढ़ी: बंदी के लिये डीएम को दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

विहिप ने सावन माह में मीट की दुकानें पर किया नजर टेढ़ी: बंदी के लिये डीएम को दिया ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल नें सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए मांस की दुकानों पर नजर टेढ़ी कर दी है। खास कर मंदिर मार्गों पर स्थिति दुकानों को बंद रखने के लिये सोमवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया।
विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि हिन्दुओ का पवित्र श्रावण मास 4 जुलाई से प्रारम्भ हो रहा है। इस पवित्र महीने में 2 माह ( 54 दिन) तक प्रत्येक हिन्दू परिवारों से महिलाएं व पुरुष मन्दिरो एवं शिवालयों में जाकर विशेष पूजन व जलाभिषेक करते हैं।

विहिप ने सावन माह में मीट की दुकानें पर किया नजर टेढ़ी: बंदी के लिये डीएम को दिया ज्ञापन
VHP eyes crooked on meat shops in Sawan month: Memorandum given to DM for closure

मन्दिरो के मार्गों के किनारे मांस – मुर्गों की दुकानें खुली हुई हैं। जिनसे निकालने वाली अपवित्र समग्रियाँ मांस के टुकड़े, हड्डियाँ पंख आदि जान बूझकर दुकानदारों तथा अराजक तत्वों द्वारा मार्ग में फेंकी जाती हैं। इससे लोगों की भावनाएँ आहत होती हैं।कानून व्यवस्था को खतरा तथा शांति भंग होने की स्थितियां उत्पन्न होती हैं | विहिप नें ज्ञापन में अनुरोध किया है कि सावन के महीने में मंदिरों के मार्गों में पड़ने वाली ऐसी मांस की दुकानों को प्रतिबंधित करनें के निर्देश दें। अन्यथा की स्थिति में संगठनद्वारा स्वतः कार्यवाही की भी चेतावनी दी है।

विहिप ने सावन माह में मीट की दुकानें पर किया नजर टेढ़ी: बंदी के लिये डीएम को दिया ज्ञापन
VHP eyes crooked on meat shops in Sawan month: Memorandum given to DM for closure

विहिप नें ज्ञापन में जिन चिन्हित स्थान बताये हैं उनमें हाथी खाना काली देवी मंदिर के पीछे, हनुमान मंदिर के पास पद्माकर चौराहा, संकट मोचन मंदिर के आगे पेट्रोल पम्प के आस पास, मर्दन नाका रोड, खाईंपार चौकी में तिराहा, चमरौडी चौराहा, इंद्रा नगर गेट के बाहर का उल्लेख है। ज्ञापन देने के अवसर पर प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के प्रमुख पदाधिकारी जिला सह मंत्री दीपू दीक्षित, नगर अध्यक्ष सनी धुरिया, प्रखड उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी, अरविन्द गुप्ता, प्रियांशु शिवहरे, राहुल शिवहरे,राजकुमार यादव, सचिन सोनकर, विराज आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सदर विधान सभा का माहौल : भर दी “हुंकार”, “जय प्रकाश-तय प्रकाश” !

दुर्घटना : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत, दोस्त घायल

City News Uttar Pradesh

National Flag Code : भारत सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज कोड में किया बदलाव, अब दिन और रात दोनों ही समय फहराया जा सकता है तिरंगा

विकास पर ‘डाका’:’ स्वच्छ योजना में ‘भ्रष्टाचार’ उजागर, फर्जीवाड़े से हड़कंप ?

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : ताजपोशी क्या भाजपा की होगी ? …

City News Uttar Pradesh

अनुसूचित जाति की किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को कोर्ट ने छह वर्ष का कारावास, जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़