City News Uttar Pradesh
लूट गैंग का पर्दाफाश : भैसों सहित कंटेनर को लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार लूटेरों की पुलिस कर रही तलाश
उत्तर प्रदेश

लूट गैंग का पर्दाफाश : भैसों सहित कंटेनर को लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार लूटेरों की पुलिस कर रही तलाश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलये जा रहे आपरेशन क्लीन के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय लूट व चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में 13 अगस्त 22 को हुई लूट की घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो अभियुक्त फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

लूट गैंग का पर्दाफाश : भैसों सहित कंटेनर को लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार लूटेरों की पुलिस कर रही तलाश
Robbery gang busted: Four accused arrested for robbing containers including buffaloes, police are searching for two absconding robbers

– लूटी गई 27 भैसों सहित कंटेनर व नगदी भी हुई बरामद

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा 13 अगस्त 22 को प्रातः में मवई बाईपास के पास से एक कन्टेनर में लदे 47 भैसों को कन्टेनर सहित लूट लिया गया था। अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया कन्टेनर, लूटी गई 27 भैंसें सहित घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों और एक हुण्डई कार बरामद हुई है।। इसके साथ ही भैसों के डिस्ट्रीब्युसन में प्रयुक्त एक अन्य कन्टेनर भी बरामद किया गया है।


महोबा के मालिन पहाडियाँ ग्राम पहरा थाना कबरई के जंगल से अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है । वहीं से अभियुक्तों द्वारा भैसों को अलग अलग वाहनों में लादकर भेजने तैयारी की जा रही थी। यहां बताते चलें कि लूट के शिकार व्यापारियों द्वार भैसों को म0प्र0 के जबलपुर मंडी से खरीदकर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। फतेहपुर मंडी रास्ते में मवई बाईपास के पास अभियुक्तों द्वारा घटना को अंजाम दिया था।

लूट गैंग का पर्दाफाश : भैसों सहित कंटेनर को लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार लूटेरों की पुलिस कर रही तलाश
Robbery gang busted: Four accused arrested for robbing containers including buffaloes, police are searching for two absconding robbers

विवरण के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिन्दन के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह के निकट पर्येक्षण में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन थाना प्रभारी कोत0देहात श्रीमती अम्बुजा त्रिवेदी व उनकी टीम द्वारा आज कोतवाली देहात क्षेत्र में 13 अगस्त 22 मवई बाईपास से हुई कन्टेनर व भैसों की लूट की घटना का खुलाशा करते हुए घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा दो अभियुक्त फरार है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है ।

लूट गैंग का पर्दाफाश : भैसों सहित कंटेनर को लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार लूटेरों की पुलिस कर रही तलाश
Robbery gang busted: Four accused arrested for robbing containers including buffaloes, police are searching for two absconding robbers

गौरतलब हो कि चार लोगों द्वारा एक कन्टेनर में जबलपुर (म0प्र0) से 47 भैसें लादकर बिक्री के लिए जनपद फतेहपुर की मंडी ले जा रहे थे। इसी दौरान 13 अगस्त 22 की प्रातः स्कार्पियों सवार कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मवई बाईपास के पास भैसों सहित कन्टेनर को लूट लिया गया था जिसके संबंध में थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी । इसी क्रम में सर्विलांस टीम और महोबा व सहारनपुर पुलिस के सहयोग से आज जनपद महोबा के मालिन पहाड़ियां ग्राम थाना कबरई के जंगल से घटना कारित करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो अभियुक्त फरार हो गये । अभियुक्तों द्वारा जंगल में लूटी गई भैसों को एक अन्य कन्टेनर में लादकर अलग- अलग स्थानों पर ले जाने की तैयारी की जा रही थी इसी दौरान उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया ।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया घटना की पूरी योजना अभियुक्त आजम कुरैशी द्वारा बनाई गई थी तथा उन्होने लूट गये कन्टेनर में लदी 47 भैसों में से अभियुक्त नरेश अहिरवार ने 08 भैसें किसी अज्ञात व्यक्ति को दे दी तथा 12 भैंसों को बेचकर उन्हे 01 लाख 20 हजार रुपये मिले जिसे उन्होने आपस में बांट लिया । अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया कन्टेनर, लूटी गई भैसों में से 27 भैंसें, भैंसों की बिक्री से प्राप्त 70 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो बरामद हुई है । इसके साथ ही गिरफ्तारी स्थल से एक अदद् कन्टेनर व एक हुण्डई कार भी बरामद की गई है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आजम कुरैशी उर्फ सोनू पुत्र मुर्तजा कुरैशी निवासी सहारनपुर, इन्तजार कुरैशी पुत्र जिन्दा हसन कुरैशी निवासी गंगोह जनपद सहारनपुर, शकील अंसारी पुत्र जुम्मन अंसारी निवासी महोबा, मुकेश सैनी उर्फ बन्टा पुत्र कल्लू प्रसाद सैनी निवासी कबरई जिला महोबा है। व फरार अभियुक्तों में नरेश अहिरवार पुत्र अज्ञात निवासी महोबा व नरेश अहिरवार का चाचा शामिल हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्राथमिक शिक्षकों नें भरी हुंकार : पुरानी पेंशन प्रणाली की जाये बहाल

City News Uttar Pradesh

रिश्तों का हुआ कत्ल : भाभी ने कमरे में बंद किया और भाई ने बल्लम से गोदकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्‍ता : 16 लाख राज्य कर्मचारियों को जुलाई से 38 प्रतिशत डीए, वित्त विभाग ने जारी क‍िया शासनादेश

City News Uttar Pradesh

एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में फट गया था पेट, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बच्चे को दिया नया जीवन

City News Uttar Pradesh

बांदा : एसटीएफ कमांडो हत्याकांड में 15 साल बाद सुनवाई पूरी, अब 30 जून को फैसले का इंतजार

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की ‘रफ्तार’ पर कोरोना नें लगया ब्रेक …

ब्रेकिंग न्यूज़