27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद “सावधान” : वन विभाग पौध रोपण में है “बेइमान” ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद सिंह “सावधान” क्योकि बांदा का वन विभाग पौध रोपड़ में बहुत है “बेइमान”! इसके चलते जांच औऱ न्यायालय के चक्कर में फंसा निकल भागने की जुगत में है। अब उसके लिये फिर योगी सरकार के खजाने को लूटने का मौसम आ गया है। जिले में वर्ष 2021-22 में 44,53,220 लाख पौधों का रोपण होना है।

वन विभाग ने गड्ढे की खोदाई जो असली कमाई का जरिया है और जीओ टैंगिग पूरी कर ली है। विभाग की 19 पौधशालाओं में 58,12,965 पौधे विभिन्न प्रजातियों के उपलब्धहोने का दावा है। इस बार शीशम, सागौन, अमरूद, अर्जुन, इमली, आंवला, जामुन, नीम, बांस और सहजन के पौधे तैयार किए जाने की बात हाँकी जा रही है। स्थलीय गिनती करने की जहमत भला कौन उठाना चाहेगा यह लुटेरे अच्छी तरह जानते हैं।


जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में डीएम आनंद कुमार सिंह ने निर्देश तो दे दिये हैं की वन विभाग इस बार 10,68000 और अन्य विभाग 33,85,250 पौधों का रोपण करेंगे। इस वर्ष जो भी जीओ टैंगिग की जाएगी वह क्विक कैप्चर एप के माध्यम से होगी।लक्ष्य के मुताबिक कार्ययोजना बनानें को भी कहा है।


पर हम यहां डीएम साहब को बता दे की बांदा का वन विभाग पौध रोपण के नाम पर पर्यावरण का “लुटेरा” है। इसका “काली हरियाली” के पन्ने देखें तो सरकारी खजाने को इसने अरबों में “डसा” है। जिले में इतना पौध रोपण इनके आकड़ों में हो चुका है की आनुपातिक प्रणाली में जिले में एक इंच भूमि भी पौध रोपण के लिये खाली नहीं है।फिर होगा आकड़ों में पौध रोपण और मचेगी लूट खसूट! इसलिए डीएम आनंद सिंह पौध रोपण कार्यक्रम में सावधानी है जरूर, क्योकि यहां का वन विभाग “आखों से काजल चुरा लेने के लिये है मशहूर” !


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा का समाधान दिवस: तहसील निरीक्षण से प्रशासनिक महकमे में हलचल

बांदा में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी में चार गिरफ्तार :16 कछुये बरामद

City News Uttar Pradesh

यातायात जागरूकता माह शुरू : सावधानी हटी मानिये दुर्घटना घटी …

City News Uttar Pradesh

पानी बदलेगा बांदा की ‘किस्मत’: केन-बेतवा लिंक देगा ‘वरदान’ !

City News Uttar Pradesh Desk

शिक्षक दिवस पर अफसरों नें “चाभा केला काजू” : बाकी “देखते रहे टुकुर -टुकुर” !

City News Uttar Pradesh

बिना पट्टा बेंदा में बालू का खनन एवं परिवहन: बबेरू तहसील क्षेत्र में हो रही आपूर्ति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़