29.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की पहल: खुरहंड का मिनी क्रिकेट स्टेडियम, भविष्य निर्माण का बनेगा केंद्र
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की पहल: खुरहंड का ‘मिनी क्रिकेट स्टेडियम’ भविष्य निर्माण का बनेगा ‘केंद्र’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। धर्म, राजनीति और विकास की त्रिवेणी के रूप में पहचाने जाने वाले विधायक प्रकाश द्विवेदी अब अपने विधानसभा क्षेत्र में खेल के माध्यम से युवाओं का भविष्य संवारने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहे हैं।

विधायक प्रकाश की पहल: खुरहंड का मिनी क्रिकेट स्टेडियम, भविष्य निर्माण का बनेगा केंद्र

उनका सपना है कि गांवों से ऐसे “धुरंधर क्रिकेट खिलाड़ी” निकलें, जो जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के खुरहंड गांव में प्रस्तावित मिनी क्रिकेट स्टेडियम का शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

विधायक प्रकाश की पहल: खुरहंड का मिनी क्रिकेट स्टेडियम, भविष्य निर्माण का बनेगा केंद्र

निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्धता और सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह स्टेडियम केवल एक खेल मैदान नहीं, बल्कि गांव के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

विधायक प्रकाश की पहल: खुरहंड का मिनी क्रिकेट स्टेडियम, भविष्य निर्माण का बनेगा केंद्र

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के पर्याप्त संसाधनों का अभाव रहा है, जिसके कारण प्रतिभाएं उभर नहीं पातीं। उन्होंने कहा, गांवों में क्रिकेट स्टेडियम केवल खेलने की जगह नहीं होते, बल्कि ये युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य की दिशा देते हैं।

विधायक प्रकाश की पहल: खुरहंड का मिनी क्रिकेट स्टेडियम, भविष्य निर्माण का बनेगा केंद्र

खेल के माध्यम से न सिर्फ खिलाड़ियों का भविष्य बनता है, बल्कि पूरे गांव का सामाजिक और आर्थिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खुरहंड में बन रहा मिनी क्रिकेट स्टेडियम आसपास के गांवों के युवाओं के लिए भी एक बड़ा अवसर साबित होगा। यहां से प्रशिक्षित खिलाड़ी आगे चलकर जिला और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : आयुक्त ने एआरटीओ चित्रकूट का रोका एक दिन का वेतन …

डिप्टी जेलर बनकर दी पिता को श्रद्धांजलि: इंटरव्यू के एक दिन पहले हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh

मंत्री अनिल और रामकेश नें अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण: पकड़ी गई खामियां !

आयुक्त ने लगाई पेंशन अदालत : 13 मामलों में छह का मौके पर हुआ निस्तारण

City News Uttar Pradesh

खूनी वारदात: दिनदहाड़े ‘कारोबारी’ की ‘गोली’ मारकर हत्या, 50 सेकंड में खेला गया मौत का खेल

City News Uttar Pradesh

बांदा की “कोलावल रायपुर खदान” में अवैध खनन का “कोलाहल” योगी का खौफ दरकिनार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़