27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
खूंखार भेड़िए का खौफनाक आतंक: पशुबाड़े में घुसकर मचाया खूनी तांडव, 20 भेड़ों की मौत
उत्तर प्रदेश

खूंखार भेड़िए का खौफनाक आतंक: पशुबाड़े में घुसकर मचाया खूनी तांडव, 20 भेड़ों की मौत

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ‘खूंखार भेड़िए के आतंक’ से जिले की धरती ‘कांप’ उठी। आधी रात जो हुआ, उसने पूरे सबको को दहला कर रख दिया।’ खूंखार भेड़िए’ ने पशुबाड़े में घुसकर’ भेड़ों के झुंड पर ऐसा कहर बरपाया’ कि 20 भेड़ों की ‘मौके पर ही मौत’ हो गई, जबकि 20 अन्य जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो बाड़े में ‘खून से सना मंजर’ देखकर हर कोई ‘सन्न’ रह गया।

खूंखार भेड़िए का खौफनाक आतंक: पशुबाड़े में घुसकर मचाया खूनी तांडव, 20 भेड़ों की मौत

चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव के मजरा शादीपुर निवासी राम सजीवन पाल ने रोज की तरह अपनी करीब 40 भेड़ों को सुरक्षित समझकर पशुबाड़े में बांध दिया था। चारों ओर जाली लगी थी, लेकिन आधी रात खूंखार भेड़िया सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए भीतर घुस आया। भेड़िए ने एक के बाद एक भेड़ों पर हमला कर दिया। चीख-पुकार और तड़प से पूरा बाड़ा गूंज उठा, लेकिन अंधेरे और डर के चलते कोई कुछ कर नहीं सका। सुबह जब पशुपालक बाड़े में पहुंचा तो वहां 20 भेड़ों के शव पड़े थे, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल तड़प रही थीं।

खूंखार भेड़िए का खौफनाक आतंक: पशुबाड़े में घुसकर मचाया खूनी तांडव, 20 भेड़ों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही चिल्ला थाना प्रभारी अनूप दुबे और पशु चिकित्सक डॉ. आशीष गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल भेड़ों का तत्काल इलाज शुरू कराया गया, जबकि मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इस घटना ने फिर वन विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश हो गये मुग्ध : विद्यालय की साइंस लैब देख बोले “वाह भाई वाह”

बड़ी खबर : आईपीएस अफसर मुकुल गोयल यूपी के बने नए डीजीपी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी हरी झंडी …

15 हजार करोड़ से बदलेगा विकास का नक्शा: चित्रकूट से वाराणसी तक हाईस्पीड कॉरिडोर को मंजूरी

दिवाली पर्व के नजदीक आते ही बाजार में सजने लगी दुकानें : होने लगी त्योहारी बिक्री

City News Uttar Pradesh

गौरव महोत्सव मातम में बदला : बम फटने से तीन की मौत, कई गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार का विधायक बेटा अब्बास अंसारी गिरफ्तार : ईडी ने प्रयागराज कोर्ट में किया पेश, भेजा गया सात दिन की रिमांड पर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़