30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – डीएम आनन्द द्वारा चुम्मा चुम्मा पर सख्ती : एसडीएम व सीओ देंगे रिपोर्ट, नहीं हो रहा अवैध खनन व ओवरलोडिंग।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : डीएम आनन्द सिंह बालू माफियाओं के अवैध खनन के आनन्द में लगातार कार्यवाईकी प्रत्यंचा कसते जा रहें हैं। वह आस्तीननों के सापों को चुम्मा-चुम्मा नहीं करनें देंगे। इसी क्रम में उन्होनें अवैध खनन और ओवरलोडिग के खिलाफ नजरें तिरछी कर दी हैं।अंकुश लगाए जाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कहा कि इलाकाई लेखपाल से जांच कराने के साथ ही एसडीएम व सीओ इस बात की रिपोर्ट दें कि नियम विरुद्ध काम नहीं रहा है।


जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सभी एसडीएम, सीओ व खनिज अधिकारी के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि स्वीकृत खनन पट्टा में सीमा स्तंभ लगे होने चाहिए। पट्टा क्षेत्र में लगे कैमरा व तौल मशीन सही से काम करते मिलें। किसी कीमत में लिफ्टर मशीन का प्रयोग नहीं हो और खनन स्वीकृत क्षेत्र में ही होना चाहिए। ओवरलोडिग पर लगाम के निर्देश देते हुए कहा कि एमपी से आने वाले वाहनों में ईटीपी के साथ-साथ आइएसटीपी होना अनिवार्य है। लेखपाल से खनन स्थल की जांच कराने के साथ यह रिपोर्ट दें कि कहीं अवैध खनन या परिवहन नहीं हो रहा है। इस बाबत खान अधिकारी से पट्टे धारकों की बैठक कराने को कहा। बैठक में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एएसपी महेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम सदर सुधीर कुमार समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चमकदार बांदा के लिये आयुक्त गंभीर : सौंदर्यीकरण का किया आकस्मिक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

विहिप एवं बजरंग दल ने मनाया सेवा सप्ताह : हुआ निःशुल्क इलाज

नशे का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त: उड़ीसा से बांदा तक होती थी डिलीवरी, दो गिरफ्तार

नियम तोड़ोगे तो जीवन तोड़ोगे: सुरक्षा अभियान में छात्राओं ने दिखाया ‘प्रशासन का दर्पण’

City News Uttar Pradesh

News : छेड़खानी के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल…

City News Uttar Pradesh

ग्राम पंचायतें होंगी अब प्लास्टिक मुक्त : बनेंगे बैंक करायेंगे मोटी कमाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़