City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

गजब की खुश खबरी : बांदा मेडिकल कालेज नें प्रदेश में फहराया परचम…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गजब हो गया, प्रदेश के ग्यारह मेडिकल कॉलेजों में हुई कोविड-19 की जांचों में बांदा नें बाजी मारकर परचम फहरा दिया। इसे प्रथम स्थान मिला है। जबकि पिछली बार शीर्ष स्थान पर रहा आजमगढ़ दूसरे पायदान पर पहुंच गया। बांदा ने ये उपलब्धि महज साढ़े चार माह में एक लाख 72 हजार जांचों को पूरा कर हासिल की। इसका लाभ कहीं न कहीं सीधा मरीजों को मिल रहा है।


देश में फैल रहे कोविड-19 के संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए शासन की ओर से मेडिकल कॉलेजों को बीएसएल लैबों से लैस किया था। इसके तहत संक्रमितों को आरटीपीसीआर जांचों की सुविधा मिल रही है। इसके लिए सभी मेडिकल कॉलेजों को जांच का लक्ष्य भी दिया गया था। इसमें बांदा मेडिकल कॉलेज को प्रतिदिन 1200 जांच का लक्ष्य दिया गया था।


राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा में लक्ष्य से ज्यादा प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार जांचें की जा रही हैं। नतीजा, मेडिकल कॉलेज अब आजमगढ़ को पीछे कर प्रथम पायदान पर पहुंच गया है। प्राचार्य कहते हैं कि यह जिले के लिए बड़े गौरव की बात है। मरीजों को जहां समय पर जांचों का लाभ मिल रहा है, वहीं उनका सही दिशा में उपचार भी हो रहा है।आकड़ों की बात करें तों प्रदेश की स्थापित नई लैबों में अब तक 1030577 जांचे हुई हैं। जिसमें बांदा की सबसे ज्यादा जांचे शामिल हैं। बताते चले कि बांदा जिले में अभी तक 3638 कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें 3581 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 14 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।


मेडिकल कालेज के प्राचार्य मुकेश यादव का कहना हैं कि जांचों को लेकर सूबे में मेडिकल कॉलेज को पहला स्थान मिला है। ये तभी संभव हो पाया जब मेडिकल की टीम ने इसमें अपना संपूर्ण योगदान दिया। जल्द ही जांचों का प्रतिशत और बढ़ाया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में प्रवेश की दूसरी सूची जारी, 19 सितंबर तक लिए जाएंगे प्रवेश

City News Uttar Pradesh

सुनील पटेल का ‘जातीय दांव’ पड़ा उल्टा: संगठन के सवालों में ‘फंसे’ अध्यक्ष !

City News Uttar Pradesh

बड़ी दर्दनाक घटना: करंट की चपेट में आकर पिता व दो बेटों की मौत, खेत में बीज डालने गए थे तीनों

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास की ‘डबल सौगात’: रोडों का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री केशव का बांदा में ऐतिहासिक स्वागत : गणेश महोत्सव में किया शिरकत

City News Uttar Pradesh

भाजपा सरकार पर बेरोजगारी को लेकर भड़के अखिलेश यादव: बोले- “नो नौकरी, नो धंधा यूपी में सब मंदा”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़