24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
नवरात्र महोत्सव की तैयारियों पर केंद्रीय पूजा समिति का अल्टीमेटम: डीएम को ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

नवरात्र महोत्सव की तैयारियों पर केंद्रीय पूजा समिति का अल्टीमेटम: डीएम को ज्ञापन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर में शारदीय नवरात्र महोत्सव की गहमागहमी तेज हो चुकी है। देवी प्रतिमाओं की स्थापना से लेकर विसर्जन तक की तैयारियों में प्रशासन की सुस्ती को लेकर अब केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को समिति के प्रमुख संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे और जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू की अगुवाई में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत के साथ दर्जनों लोगों नें डीएम को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। समिति ने साफ कहा कि नवरात्र महोत्सव जिले का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही से हर साल श्रद्धालु असुविधा झेलते हैं। इस बार हालात बिगड़े तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

नवरात्र महोत्सव की तैयारियों पर केंद्रीय पूजा समिति का अल्टीमेटम: डीएम को ज्ञापन

समिति ने विशेष तौर पर मांग की है कि शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की तैनाती हो। लटकते हुए बिजली के तारों को हटाया जाए और नवरात्र के दौरान बिजली कटौती न हो। सड़क पर अवारा पशु और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित किया जाए। पेयजल की सुबह-शाम नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो। विसर्जन जुलूस के मार्ग को गड्ढामुक्त और अतिक्रमणमुक्त कराया जाए। सड़क लाइटें दुरुस्त की जाएं और विसर्जन घाटों पर हाइड्रा मशीनें, नाव, हाथठेला और स्टीमर की व्यवस्था हो।

नवरात्र महोत्सव की तैयारियों पर केंद्रीय पूजा समिति का अल्टीमेटम: डीएम को ज्ञापन

विसर्जन मार्ग पर जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। समिति ने साथ ही मांस-मदिरा की दुकानों को बंद रखने की पुरजोर मांग की, ताकि धार्मिक वातावरण की गरिमा बनी रहे। समिति के महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने भी ज्ञापन में शामिल होकर महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाया। उनका कहना था कि यह पर्व लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था में कोई कमी बर्दाश्त नहीं होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडलायुक्त और आईजी सख्त निर्देश : समस्याओं का गंभीरता से करें निस्तारण …

बोर्ड बैठक में सदस्यों ने जमकर किया हंगामा, आउटसोर्सिंग की धनराशि में गड़बड़ी का लगाया आरोप

किसान यूनियन नें बैठक कर दी चेतावनी : समस्यायें न निपटी तो फूंकेंगे आंदोलन का विगुल

राम मंदिर में मनाई गई तुलसीदास जयंती : बही काव्य की धारा

City News Uttar Pradesh

Banda : अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन …

शराब पीकर घर आए बेटे ने मां से किया झगड़ा, फिर लाइसेंसी बंदूक से खुद को मार ली गोली !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़