29.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा: स्वास्थ्य शिविर से दिल जीता
उत्तर प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा: स्वास्थ्य शिविर से दिल जीता

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का “सेवा पखवाड़ा अभियान” इस बार यहां खास रंग में दिख रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अगुवाई में गुरुवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी चौक (कालू कुआं) पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने न केवल जनमानस को राहत दी, बल्कि भाजपा के सेवा ही संगठन के संकल्प को भी मजबूती से जनता के बीच रखा।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा: स्वास्थ्य शिविर से दिल जीता

सुबह से ही स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र जांच की। मरीजों को निःशुल्क दवा और चश्मे प्रदान किए गए। साथ ही फल वितरण कर उन्हें सेवा का सीधा अहसास कराया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा: स्वास्थ्य शिविर से दिल जीता

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब और वंचित तबके के लिए जो योजनाएं शुरू कीं, उनमें आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। आज सेवा पखवाड़ा इसी सोच को आगे बढ़ाने का अभियान है। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र “सेवा ही संगठन” है। सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि हर कार्यकर्ता इस अभियान को जनआंदोलन बनाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा: स्वास्थ्य शिविर से दिल जीता

शिविर में भाजपा पदाधिकारियों की भारी मौजूदगी रही। ममता मिश्रा, पंकज रैकवार, राजेश सेन, पुष्कर द्विवेदी, देशराज सिंह, अमित सेठ भोलू, राजेश गुप्ता, धनंजय करवरिया, धीरेंद्र सिंह गौतम धीरू, आलोक मिश्रा, सुनील सक्सेना, राम गोपाल साहू, नीलू राजपूत, दीपक राजपूत, प्रभात सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे रहे। सभी ने मिलकर मरीजों की सेवा की और यह संदेश दिया कि भाजपा केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा को भी अपना कर्तव्य मानती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा नें खत्म किया प्रदेश से गुंडा राज और विकास को दी नई गति : बृजेश पाठक

Banda : डीएम आनंद अपात्रों को नही लेने देंगे “आनंद”, सख्त तेवर ने छुड़ाए छक्के ! …

होली पर खुशखबरी : कोव‍िड प्रोटोकाल के साथ सभी वाटर पार्क और स्विमिंग पूल फिर से खुलेंगे

मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

आमदनी बढ़ाएं, वसूली में न की जाए लापरवाही : आयुक्त

आरएसएस का पथ संचालन : पुष्प वर्षा से जगह जगह स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़