26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हुआ 'मंथन' : मंत्री नंदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
उत्तर प्रदेश

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हुआ ‘मंथन’ : मंत्री नंदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का राजनीतिक माहौल बुधवार को सर्किट हाउस में गरमा गया, जब भाजपा के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग विशेष बैठक की। यह बैठक संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम मानी जा रही है।

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हुआ 'मंथन' : मंत्री नंदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

बैठक में मंत्री नंदी ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका “संगठन” और “निष्ठावान कार्यकर्ता” हैं। उन्होंने कहा “भाजपा का कार्यकर्ता सिर्फ वोट दिलाने वाला नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच पुल है। हमें सेवा, समर्पण और संगठन को ही अपना धर्म बनाना होगा।” मंत्री नंदी ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने साफ कहा कि जनता से सीधा संवाद ही संगठन को जीवंत रखेगा।  इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को आमजन की समस्याओं के बीच जाकर समाधान की राह दिखानी चाहिए।

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हुआ 'मंथन' : मंत्री नंदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

उन्होंने सुझाव दिया कि बूथ स्तर पर नियमित बैठकें और संवाद कार्यक्रम पार्टी की जड़ों को और मजबूत करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने संगठन को लेकर कई ठोस सुझाव दिए और कार्यकर्ताओं को “मूल मंत्र” समझाया। कहा कि “संगठन तभी मजबूत होगा, जब हर कार्यकर्ता खुद को भाजपा का प्रतिनिधि नहीं बल्कि जनता का सेवक माने।” बैठक में भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, चेयरमैन मालती बासु, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, ममता मिश्रा,उत्तम सक्सेना, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र नें दी चेतावनी: अभियान में ढिलाई पर सख्त कार्यवाई, सहजन रोपण पर भी दिया जोर

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘स्वच्छता का नया अध्याय’ शुरू: हर वार्ड में बनेगा आधुनिक कूड़ाघर

City News Uttar Pradesh

चोर गैंग का पर्दाफाश: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूट का माल बरामद

City News Uttar Pradesh

मुक़द्दस रमजान : करहिया कुंआ बलखंडी नाका व गौसिया मस्जिद में पूरा हुआ कुरान

बुंदेलखंड में “मोटा भाई” का फिर बजेगा डंका : नोटों का “बरसेगा फंडा”

City News Uttar Pradesh

टाॅप टेन अपराधियों पर करें कड़ी कार्यवाहीः अपर एसपी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़